पेट्रो पदार्थों की रात दिन बढ़ रही कीमतों के विरोध में काले कपडे पहन रखी प्रदर्शन किया

by

माहिलपुर – पेट्रो पदार्थों की बढ़ रही कीमतों के विरोध में माहिलपुर ट्रक यूनियन के सदस्यों ने काले कपड़े पहनकर लेबर पार्टी के प्रधान जयगोपाल धीमान की अगुवाई में केंद्र सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया। जयगोपाल धीमान ने अपने संबोधन में कहा कि पेट्रोल व डीजल की बढ़ रही कीमतों के कारण रोजमर्रा में इस्तेमाल में आने वाली वस्तुओं के भाव बढ़ गए हैं जिसके कारण आम लोगों का घर का बजट हिल गया है और बढ़ रही महंगाई से लग रहा है कि पेट्रोल व डीजल आम जनता की पुहंच से दूर निकल जाएंगे। ट्रक यूनियन के प्रधान बलजीत सिंह बैंस के कहा कि सरकार की गलत नीतियों का खमियाज़ा किसान, ट्रांसपोर्टर, छोटे व्यापारियों व गरीब लोगों को भुगतना पड़ रहा है जबकि चंद कॉरपोरेट घरानों को इसका फायदा हो रहा है उनकी तिजोरियां दिन रात बढ़ रही है। केंद सरकार की यह नीति देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि देश का विकास पेट्रोल डीजल पर निर्भर करता है। महंगे पेट्रो पदार्थों के कारण जरूरी सामान को एक जगह से दूसरी जगह पर पुहंचाने से दाम बढ़ जाता है और महंगा खरीदना आम आदमी के बस में नही होता। उन्होंने कहा कि शर्म की बात है कि विनाशकारी नीतियों को सरकार अपनी उपलब्धि बता रही है। जयगोपाल धीमान ने कहा कि सरकार को चाहिए कि पेट्रोल व डीजल को जीएसटी कानून के अंतर्गत लाया जाए ऐसा करने से इनकी कीमतों में कमी आएगी। इस प्रदर्शन में गुरदीप सिंह लंगेरी, बाल किशन, बलवीर सिंह, कश्मीर सिंह, जसवीर सिंह, तरसेम सिंह, सतनाम सिंह, सोहन सिंह, सतनाम सिंह ढिल्लों, बावा सिंह, हरप्रीत सिंह, पलविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह व रामपाल भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमला पंजाब की कानून व्यवस्था का जनाज़ा : पंजाब में सुरक्षित नहीं जनप्रतिनिधि तो आम जनता की क्या होगी सुरक्षा : पूर्व सांसद खन्ना

होशियारपुर 8 अप्रैल :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने जालंधर से भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के निवास पर जो ग्रेनेड से हमला हुआ है, यह घटना इस बात का प्रमाण है...
article-image
पंजाब

होशियारपुर पुलिस ने विभिन्न मामलों में संलिप्त आरोपियों को किया गिरफ्तार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  एसएसपी संदीप कुमार मलिक आईपीएस द्वारा नशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत मेजर सिंह पुलिस अधीक्षक पीबीआई. हरियाणा पुलिस ने उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण होशियारपुर...
article-image
पंजाब

कानून लागू करने वाले खुद जज और जल्लाद बनें, यह स्वीकार्य नहीं : पंजाब सरकार को 15 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश – 2013 में हुए कथित फर्जी पुलिस एनकाउंटर का मामला

चंडीगढ़।  पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 2013 में हुए कथित फर्जी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए युवक की मां को 15 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कहा...
article-image
पंजाब

चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के खर्चे की सीमा बढ़ा कर 40 लाख रुपए की: दरबारा सिंह

रिटर्निंग अधिकारी विधान सभा क्षेत्र 41- उड़मुड़ ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 15 जनवरी तक राजनीतिक रैलियां, बैठकें व अन्य राजनीतिक एकत्रीकरण न करने की दी...
Translate »
error: Content is protected !!