बीनेवाल मैहिदवानी व बीनेवाल हिमाचल प्रदेश की सीमा तक की सड़कों की हालत बद से बदतर

by

गढ़शंकर। बीनेवाल से मैंहिदवानी और बीनेवाल से हिमचाल प्रदेश के सिंगा की सीमा तक की सडक़ों दर्जनों जगहों से खड्ड का रूप धारण कर चुकी है। सडक़ के निर्माण के बाद कभी भी विभाग ने इस सडक़ की रिपेयर नहीं की। लिहाजा इन सडक़ों से गुजरना है तो जोखिम उठाकर ही गुजर सकते है।
बीनेवाल से मैहिंदवानी व बीनेवाल से हिमाचल प्रदेश के सिंगा की सीमा तक की सडक़ का निर्माण करीव साढ़े तीन वर्ष पहले हुया था। अव इन सडक़ों में गड्डे दो से तीन फुट के गहरे और पचास से सौ फुट के लंबे गड्डों की भरमार हो चुकी है। कई जगह तो गड्डों में पानी इतना भर जाता है कि वहां से दो पहिया वाहनों का तो वहां से गुजरना नामुमकिन है ही और चार पहियां वाहनो का इन्में से निकलना खतरनाक है कि वहां से गाड़ी निकलने पर नीचे से कोई पत्थर टकरा गया तो चैंबर का काम तमाम हो सकता है। उकत सडक़ों के निर्माण के बाद विभाग के अधिकारियों ने कभी शायद इन सडक़ों की हालत का जायजा लेना भी जरूरी नहीं समझा। रिपेयर करने की बात तो दूर की है। इन सडक़ो का समय से पहले विखर जाने के बावजूद विभाग दुारा कभी सडक़ बनाने वाले ठेकेदार खिलाफ कार्रवाई ना करने के पीछे भी कई तरह के विभाग के अधिकारियों पर कई तरह के स्वाल उठते है।
पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल बीनेवाल: बीनेवाल से मैंहिदवानी व बीनेवाल से हिमाचल की सीमा तक दोनो सडक़ो को जव बनाया गया था। उसके कुछ समय बाद ही सडक़ जगह जगह से टूटनी शुरू हो गई थी। गत दो वर्षो से तो सडक़ का दर्जनों जगहों से नामोनिशान मिट चुका है। जिससे साफ है कि सडक़ के निर्माण कार्य में घटीया मटीरियल का उपयोग किया गया है। इन सडक़ों की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और सडक़ की तुरंत रिपेयर कर चलने योगय बनाया जाए।
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ वरिंद्र सिंह: सडक़ के टूटने के कई कारण होते है पता करेगें कि कैसे इतनी बदतर हालत हुई सडक़ की। उसके बाद ही कुछ कह सकते।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 DSP सस्पेंड ..तरनतारन उपचुनाव के केस मामले में : शिअद नेता की गिरफ्तारी को हाईकोर्ट ने बताया अवैध

तरनतारन । विधानसभा हलका तरनतारन उपचुनाव के दौरान शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से संबंधित नेताओं के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा दर्ज किए मुकदमों की गाज जिले में तैनात पुलिस अधिकारियों पर लगातार गिर रही...
article-image
पंजाब

सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत कोर्ट में दर्ज : मतदाता सूची में नाम पहले शामिल, फिर नागरिकता होने का मामला

दिल्ली। भारतीय नागरिक बनने से तीन साल पहले मतदाता सूची में शामिल होने के मामले में कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी के खिलाफ प्राथमिकी करने की मांग करते हुए राउज एवेन्यू की मजिस्ट्रेट कोर्ट में...
article-image
पंजाब

डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। आप के द्वारा वैदिक वास्तु विषय पर लगभग पच्चीस वर्षों से...
article-image
पंजाब

पंजाब शिक्षा क्रांति – शिक्षा क्रांति के तहत पंजाब सरकार शिक्षा ढांचे को फिर से पटरी पर लाने के लिए प्रतिबद्ध : जय कृष्ण सिंह रौड़ी

डिप्टी स्पीकर ने चार सरकारी स्कूलों में 16.31 लाख रुपए की लागत से हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई पंजाब शिक्षा क्रांति मुहिम का मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!