पैरेंट्स की टेंशन भी खत्म होगी, विधार्थी स्कूल से बंक नहीं मार पाएंगे : सरकारी स्कूलों में लगेगी ऑनलाइन हाजिरी

by

चंडीगढ़ : पंजाब के स्कूलों में जल्द ही ऑनलाइन अटेंडेंस शुरू होने जा रही है। इस प्रक्रिया के शुरू होने के बाद बच्चे स्कूल बंक नहीं मार पाएंगे और पैरेंट्स की टेंशन भी खत्म हो जाएगी। दरअसल, इस कदम से पंजाब की भगवंत मान सरकार अभिभावकों की बच्चों के द्वारा स्कूल बंक करने की शिकायत का पूरी तरह से ठोस समाधान निकालने का दावा कर रही है।
पंजाब के सभी गवर्नमेंट एलिमेंट्री, मिडल, हाई स्कूल्स और सीनियर सेकेंडरी स्कूल्स में ऑनलाइन अटेंडेंस की सुविधा शुरू होने वाली है। बच्चा स्कूल पहुंचा या नहीं, इसकी चिंता अब पेरेंट्स को नहीं करनी पड़ेगी। बच्चे के अब्सेंट होने पर खुद ही अभिभावकों के मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा। ये सुविधा आने वाले 20 दिनों में शुरू कर दी जाएगी।

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर लिखा, ‘पंजाब की शिक्षा क्रांति में एक और बड़ा कदम, पंजाब के सरकारी स्कूलों को हाईटेक बनाने के लिए पंजाब सरकार हर संभव कोशिश कर रही है।

रोजाना तौर पर बच्चों का अटेंडेंस डिजिटली मार्क हो सके, इसके लिए पंजाब में स्कूलों को अलग से मोबाइल-टैब दिए जाएंगे या फिर टीचर्स इसके लिए अपने मोबाइल का इस्तेमाल करेंगे… इस पर अभी फैसला होना बाकी है. माना जा रहा है कि इसके लिए पंजाब सरकार सभी स्कूलों में उपकरण भी लगाएगी.

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब, शिक्षा क्रांति में जल्द ही एक और मील का पत्थर हासिल करेगा।दिसंबर के मध्य तक, 19000 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन अटेंडेंस शुरू कर दी जाएगी। पंजाब के निजी स्कूलों की तरह ही सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के माता-पिता को भी बच्चों के गायब रहने पर एसएमएस अलर्ट मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ग्रामीण भारत में विटामिन डी की कमी की समस्या को दूर करने के लिए हुई साझेदारी

रोहित राणा ।  होशियारपुर : ग्रामीण भारत में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने प्रयासों में कार्यरत सर्च फाउंडेशन ने विटोनिक्स यूके के साथ साझेदारी का एलान किया है। इस पहल के अंतर्गत पहले चरण में विटोनिक्स यूके...
article-image
पंजाब

जासूसी करने के आरोप में एक गिरफ्तार : लड़कियों की प्रोफाइल से हनी ट्रैप में फंसा; आर्मी की मूवमेंट करता था शेयर

पटियाला :  पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह सेना से जुड़ी जानकारियां पाकिस्तान भेजता था। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

झोटा’ की नशा-विरोधी लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने का ऐलान….नशे के प्रसार के लिए केंद्र और पंजाब सरकार जिम्मेदार : राकेश टिकैत

मानसा, 24 अक्टूबर। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत ने पंजाब में नशे के बढ़ते प्रसार के लिए केंद्र और पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए नशा तस्करों के खिलाफ प्रभावी...
article-image
पंजाब

सरपंच यूनियन ब्लाक गढ़शंकर द्वारा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी को किया सम्मानित

इलाके की सभी समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा: रोड़ी गढ़शंकर । सरपंच यूनियन ब्लाक गढ़शंकर द्वारा आज सरपंच यूनियन ब्लाक गढ़शंकर के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनी की अध्यक्षता में पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!