प्रदेश के सरकारी स्कूलों के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिपलांवाला के वार्षिक समारोह में मुख्य मेहमान के तौर पर की शिरकत
होशियारपुर, 16 दिसंबर:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए और उनकी शान बहाल करने के लिए वचनबद्ध है और कोशिशें कर रही है। वे आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिपलांवाला के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य मेहमान विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, डिप्टी डी.ई.ओ (से) धीरज वशिष्ट व स्कूल की प्रिंसिपल हरजिंदर कौर भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश के  विद्यार्थियों को मानक शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य भर में ‘ स्कूल आफ एमिनेंस’ बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के आभारी है, जिनका सबसे ज्यादा फोकस नौजवानों पर है। उन्होंने कहा कि मात्र डेढ़ वर्ष में पंजाब सरकार ने 40 हजार नौजवानों को रोजगार दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र की तरक्की के लिए पंजाब सरकार ने कमर कसी हुई है और सरकारी स्कूलों का स्तर ऊंचा उठाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है, जिसके लिए आधारभूत ढांचे के साथ-साथ गुणात्मक शिक्षा देने के लिए पूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने दानी सज्जनों का भी आभार जताया जिन्होंने सरकारी स्कूलों को हमेशा प्रोत्साहित किया है और हर तरह से सहयोग किया है। इस दौरान विद्यार्थियों ने बहुत ही बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य मेहमान कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने अंत में पढ़ाई के साथ-साथ खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर पार्षद जसवंत राय, जगरुक सिंह, प्रिंसिपल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नसराला धर्मेंद्र शर्मा, प्रिंसिपल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुरहीरां रमनदीप कौर, कुंदन कुमार के अलावा स्कूल का स्टाफ व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंजीत सिंह जीके फिर से अकाली दल में शामिल : सुखबीर सिंह बादल ने पुनः शिरोमणि अकाली दल में शामिल करवाया

नई दिल्ली– मंजीत सिंह जीके फिर से अकाली दल में शामिल हो गए हैं। उनका कहना है कि मैं बिना शर्त वापसी कर रहा हूं। उऩको सुखबीर सिंह बादल ने पुनः शिरोमणि अकाली दल...
article-image
पंजाब

डॉ. भूपेन्द्र वास्तुशास्त्री को ‘ज्योतिष शिरोमणि सम्मान-2026’ से सम्मानित

जोधपुर/दलजीत अजनोहा :  महर्षि देवज्ञ चंडू जयंती के अवसर पर सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र, मारवाड़ प्रेस क्लब तथा श्याम भक्ति सेवा संस्थान, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क ज्योतिष एवं वास्तु...
article-image
पंजाब

जमकर हुआ हंगामा….कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

 कपूरथला :  कपूरथला की भुलत्थ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के रामगढ़ गांव के पुश्तैनी घर से जुड़े कथित अवैध निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया दिया। इससे रामगढ़...
Translate »
error: Content is protected !!