प्रदेश भर में कुल 176 चिन्हित स्थानों पर की गई नाकाबंदी : एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत 05 अभियोग किए गए दर्ज

by

प्रदेश पुलिस ने संचालित किया विशेष नाका अभियान

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के अंतर्गत ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रदेश पुलिस द्वारा निरंतर, प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम के द्वितीय चरण में 09 मार्च, 2026 को राज्यभर में 24 घंटे का विशेष ‘इंटर-स्टेट’ एवं ‘इंटर-डिस्ट्रिक्ट’ नाका अभियान संचालित किया गया।
पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि जिला पुलिस, एस.टी.एफ. एवं बटालियन की संयुक्त कार्रवाई के अंतर्गत प्रदेश भर में कुल 176 चिन्हित स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की गई। सुरक्षा एवं सतर्कता को प्राथमिकता देते हुए, अभियान के दौरान  20,230 वाहनों की गहन जांच की गई। सघन जांच के परिणामस्वरूप, एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अंतर्गत 05 अभियोग पंजीकृत किए गए जिनमंे 08 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1.221 किलो ग्राम चरस, 07 ग्राम चिट्टा बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी 866 चालान व सीओटीपीए अधिनियम के तहत 12 चालान किए गए। अभियान की वैज्ञानिक सटीकता सुनिश्चित करने के लिए संदिग्ध पाए गए 21 व्यक्तियों के रक्त एवं मूत्र के नमूने विधि-सम्मत प्रक्रिया के अनुसार संकलित किए गए हैं, ताकि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा सके। यह संपूर्ण अभियान आधुनिक तकनीकी निगरानी और अंतर-जिला समन्वय के साथ संपन्न हुआ।
यह राज्य-स्तरीय विशेष अभियान खुफिया सूचनाओं और अंतर-जिला समन्वय के आधार पर अत्यंत व्यवस्थित रूप से क्रियान्वित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में नशा तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।
इसके अतिरिक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को चिट्टे एवं नशे की आदत को बढ़ने से रोकना तथा ऐसे एकांत स्थलों पर विकसित हो रही समूह-आधारित नशा प्रवृत्तियों को समाप्त करना है, जो युवाओं को चिट्टे और नशे की ओर आकर्षित करती हैं।
उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि चिट्टा एवं नशे से संबंधित कोई भी सूचना तुरंत दूरभाष नंबर 112 या नजदीकी पुलिस थाना में दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। मुख्यमंत्री के सशक्त नेतृत्व और युवाओं की सहभागिता से हिमाचल पुलिस, प्रदेश मंे चिट्टे को समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घाटे में चल रही एग्रो इंडस्ट्री को सरकारी उपक्रम हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग कोर्पोरेशन में मर्ज करने की मंजूरी : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित बैठक में कई बड़े फैसले

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग को नकल को रोकने के लिए विश्वविद्यालय, बोर्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टुटू ब्लॉक की सभी 34 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति सदस्यों तथा जिला परिषद सदस्यों के साथ पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों विशेषकर लंबित कार्यों से संबंध में लोक निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

एएम नाथ। शिमला 21 अगस्त – प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता मे आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टुटू ब्लॉक की सभी 34 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान,...
article-image
पंजाब , समाचार

नैनवां, कोकोवाल मजारी, कुनैल, रामपुर व कुकड़ां को ग्रांट की पहली किस्त के तौर पर डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने सौंपे 20-20 लाख रुपए के चैक सौंपे : गांव पालदी को मैचिंग ग्रांट के अंतर्गत सरकार ने दी 1 करोड़ रुपए की ग्रांट

गढ़शंकर , 06 जनवरी :   डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ वहां की हर छोटी से बड़ी जरुरत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित : स्वास्थ्य संकेतकों पर उत्कृष्ट कार्य हेतु डीसी ने की सराहना

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ l चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के अन्तर्गत ज़िले में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बाल विकास , आधारभूत संरचना, वित्तीय समावेश...
Translate »
error: Content is protected !!