प्रदेश में बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण कार्य हुआ, जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को भाजपा ने कुछ बागी विधायकों के साथ मिलकर गिराने की नाकाम कोशिश की : आशीष बुटेल

by

एएम नाथ।   धर्मशाला, 12 अप्रैल। भाजपा ने प्रदेश की जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस सरकार को गिराने की जो नाकाम कोशिश की है उसका जबाव जनता लोकसभा के साथ साथ उपचुनावों में भी देगी।  यह शब्द मुख्य संसदीय सचिव एवं धर्मशाला उपचुनाव के सह प्रभारी आशीष बुटेल  धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए कही।  उन्होंने  कहा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश में बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण कार्य हुआ, जिसमें जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को भाजपा ने कुछ बागी विधायकों के साथ मिलकर गिराने की नाकाम कोशिश की है।   उन्होंने कहा कि भाजपा को पहली बार इस तरह की असफलता हाथ लगी है। देवभूमि हिमाचल के लोगों व नेताओं ने अपनी सरकार को बनाए रखा है और ऐसे घटिया कृत्य करने वालों को नकार दिया है।

                    उन्होंने बागी विधायकों पर निशाना साधते हुए कहा कि छह बागी विधायकों ने कांग्रेस से टिकट लेकर चुनाव लड़ा और जीता भी लेकिन बाद में न जाने किस प्रलोभन में वह भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि उस समय वह लोग भाजपा का विरोध कर रहे थे, अब किस मुंह से सरकार के पास जाएंगे। उन्होंने  ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसी भी हाल व स्थिति में गिरने वाली नहीं है। उन्होंने बागी विधायकों से सवाल उठाए हैं कि किस प्रलोभन से वो भाजपा में गए हैं, उसकी स्थिति भी जनता के सामने सपष्ट करें।  आशीष बुटेल ने कहा कि हिमाचल की राजनीति में ऐसा पहले कभी नही हुआ है, ऐसे में अब जनता उन्हें सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला से कांग्रेस के पूर्व विधायक वर्ष 2012 में सरकार में मंत्री रहे हैं, बावजूद उन्होंने उसी पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थामकर अन्य बागी विधायकों के साथ सरकार गिराने की नाकाम कोशिश की है।

उन्होंने ने कहा कि अब वही भाजपा के उम्मीदवार बनकर मुख्यमंत्री पर आरोप लगाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार व मुख्यमंत्री जनता के कार्यों को लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने सरकार की गारंटियों को गिनाते हुए कहा कि ओपीएस का वादा पूरा करने, दूध के दाम बढ़ाने, महिलाओं को 1500 रुपए देने सहित व स्कूलों में इंग्लिश मीडियम शुरू करने जैसी गांरटियों को पूरा कर दिया गया है। जबकि अन्य गारंटियों पर भी जल्द ही काम किया जाएगा। आशीष बुटेल ने कहा कि आखिर विधायकों को कौन से काम नजर नहीं आ रहे हैं। ये लोग दोष लगाकर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, जिसमें ये कामयाब नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता भी पैराशूट नेता को बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले पूर्व विधायक चुनाव लड़ने से मुकर कर भाग चुके हैं।

उन्होंने इस दौरान प्रदेश सरकार व सीएम की ओर से किए जा रहे कार्यों का भी ब्यौरा भी रखा। उन्होंने कहा कि जल्द ही धर्मशाला से प्रत्याशी की टिकट फाइनल कर दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बनीखेत और डलहौजी में पोषण माह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित :जीवन के पहले 1000 दिन बच्चों के स्वस्थ भविष्य की नींव: विशेषज्ञ

जंक फूड से दूरी और संतुलित आहार अपनाने का किया आह्वान एएम नाथ। डलहौजी : पोषण माह के अंतर्गत बनीखेत और डलहौजी में एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक धर्म चक्र गर्व का विषय, शर्म का नहीं: सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान

रोहित जसवाल।  हमीरपुर 23 जनवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘वो दिन’ योजना के तहत वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टौणी देवी में मासिक धर्म स्वच्छता पर एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के ख‍िलाफ उतरे 25 दल : कहा मिलकर लड़ने का ऐलान, सड़क पर उतरकर बीजेपी की नाक में दम कर देंगे

नई दिल्ली : भाजपा को मात देने के ल‍िए INDIA अलायंस के नेताओं की बहुप्रत‍िक्ष‍ित मीटिंग हुई. 25 दलों के नेता कमर कसकर उतरे. लगा क‍ि कुछ बड़ा फैसला होगा. साथ मिलकर लड़ने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में स्कूलों के समय में बदलाव

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 जनवरी: भीषण ठंड के कारण ऊना जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों (प्रारंभिक, प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक) के समय में बदलाव किया गया है। उपायुक्त जतिन लाल द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!