प्रदेश में 20 एम.वी.ए पावर ट्रांसफार्मरों वाले 40 नए 66 के.वी सब स्टेशन किए जा रहे हैं स्थापित: हरभजन सिंह ई.टी.ओ

by

बिजली मंत्री ने उपभोक्ता को समर्पित किया 66 केवी सब-स्टेशन कल्याणपुर, पंजाब को बनाएंगे बिजली सरप्लस प्रदेश
होशियारपुर, 26 मई:
बिजली मंत्री पंजाब हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान केे नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों सुचारु व निर्विघ्न बिजली मुहैया करवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए मौजूदा सब स्टेशनों का लोड कम कर प्रदेश भर में नए सब स्टेशनों स्थापित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश भर में 20 एम.वी.ए. पावर ट्रांसफार्मरों वाले 40 नए 66 के.वी सब स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें दक्षिणी जोन में 13, केंद्रीय जोन में 12, पश्चिमी जोन में 6, बार्डर जोन में 5 व उत्तरी जोन में 4 सब स्टेशन शामिल है। इसके अलावा पंजाब के पैंतीस 66 के.वी सब स्टेशनों पर 22 एम.वी.ए अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। इसी तरह कुल 82 पावर ट्रांसफार्मरों को 16/20 एम.वी.ए से 25/31.5 एम.वी.ए तक व 23 अन्य पावर ट्रांसफार्मरों को 10/12.5 एम.वी.ए से 16/ 20 एम.वी.ए तक बढ़ाया जा रहा है। वे आज सब डिविजन टांडा व भोगपुर के उपभोक्ताओं को 66 के.वी सब स्टेशन कल्याणपुर समर्पित करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस प्रोजैक्ट की कुल लागत 4 करोड़ 22 लाख से ज्यादा है। इस मौके पर उनके साथ विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख, एस.डी.एम दसूहा ओजस्वी अलंकार, पावर काम के चीफ इंजीनियर वितरण नार्थ जालंधर रमेश सरंगल, चीफ इंजीनियर ट्रांसमिशन लाइन इंजीनियर इंद्रजीत सिंह, डिप्टी चीफ इंजीनियर होशियारपुर हरविंदर सिंह रत्तू, ज़िला प्रधान देहाती गुरविंदर सिंह पाबला भी मौजूद थे।
बिजली मंत्री ने कहा कि पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं है और इसको बिजली सरप्लस प्रदेश बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस 66 के.वी सब स्टेशन कल्याणपुर में एक नया 12.5 एम.वी.ए पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है और इसको 132 के.वी सब स्टेशन टांडा के चार 11 के.वी फीडरों(कल्याणपुर, गिद्दड़पिंडी, जहूरा व सल्लण) और दो 11 के.वी फीडरों(मुक्कलां, चक्क शकूर) 132 के.वी सब स्टेशन भोगपुर के 6.83 एम.वी.ए लोड को इस नए 66 के.वी सब स्टेशन कल्याणपुर में शिफ्ट करने के लिए जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड होने के कारण, विशेषकर धान की बिजाई के सीजन / गर्मियों में, बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही थी। उन्होंने कहा कि यह नया सब-स्टेशन दूसरे सब स्टेशनों पर बोझ को कम करेगा व आदमपुर विधान सभा क्षेत्र के 6 गांवों व उड़मुड़ विधान सभा क्षेत्र के आठ गांवों सहित 14 गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई बढ़ाएगा।
हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि धान की बिजाई के इस सीजन के दौरान पंजाब सरकार किसानों को 8 घंटे निर्विघ्न बिजली सप्लाई यकीनी बनाएगी। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी ट्रांसफार्मरों व ट्रांसमिशन लाइनों की जांच करने व अगर कोई समस्या है तो उसे तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 20 मई से 31 मई तक धान की सीधी बिजाई के लिए हर कृषि फीडर को 8 घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरिपुर पंचायत के विकास को समर्पित हैं प्रवीण कुमार पिंका : जनता से मांगा समर्थन

पुनीत महाजन l  हरिपुर  : हरिपुर पंचायत के प्रधान पद के उम्मीदवार प्रवीण कुमार पिंका ने पंचायत के सर्वांगीण विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए क्षेत्रवासियों के सामने विकास का विस्तृत विजन प्रस्तुत किया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

24 अरब किलोमीटर से आया फोन : हाय मैं हूँ V 1

नासा :  अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की कई महीनों से चली आ रही टेंशन खत्‍म हो गई है। उसके वोयाजर 1 स्‍पेसक्राफ्ट (Voyager 1 probe) ने पहले की तरह ही काम करना शुरू कर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सोशल मीडिया पर दोस्ती : महिला से 13 लाख की ठगी, पीड़ित महिला ने साइबर पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज

धर्मशाला :  सोशल मीडिया पर दोस्ती कर जिला चंबा की एक महिला से 13 लाख की ठगी कर डाली और अब ठगी के बारे में पीड़ित महिला ने साइबर पुलिस थाना धर्मशाला में मामला...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

7 की मौत 20 घायल : कैंटर ने रात एक वजे पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुरी तरह कुचला

गढ़शंकर । गढ़शंकर के अंर्तगत पड़ते बीत क्षेत्र की शिवालिक की पहाडिय़ों में स्थित गांव बस्सी मेंं श्रद्धालुओं से भरे कैंटर ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुरी तरह से कुचल डाला। जिसमें सात...
Translate »
error: Content is protected !!