हादसों के लिए जिम्मेवार विभागों व व्यक्तियों को पता लगाने के लिए कमेटी गठित : कमेटी हादसे रोकने के लिए कदम उठाने के सुझाव भी देगी

by

गढ़शंकर । जिलाधीश होशियारपुर दुआरा चरण छों गंगा श्री गुरु रविदास महाराज व तप अस्थान श्री गुरु रविदास दास महाराज, श्री खुरालगढ़ साहिब के निकटवर्ती क्षेत्रों में हुए हादसों होने के कारणों व इसके लिए जिम्मेवार विभागों व व्यक्तियों का पता लगाएं के लिए और आने वाले समय में हादसों को रोकने के कदम उठाने के लिए रिपोर्ट तैयार करने के लिए टीम का गठित किया गया है।
चरण छों गंगा श्री गुरु रविदास महाराज व तप अस्थान श्री गुरु रविदास दास महाराज, श्री खुरालगढ़ साहिब के निकटवर्ती क्षेत्रों में हुए बिभिन्न हादसों में कई मौतों और काफी घायल हो गए थे। पत्र में लिखा है कि उक्त धर्मिक स्थलों पर हर वर्ष बैसाखी दौरान मेला लगता है। इस दौरान श्रद्धालू भारी संख्या में नतमस्तक होने आते है। गठित कमेटी गत समय में हुए हादसों के लिए कौन कौन सा बिभाग और कौन कौन व्यक्ति जिम्मेवर है, उसका पता लगाने और आने वाले समय इन हादसों को रोकने को लिए कौन कौन से कदम उठाए जाएं ताकि आने वाले समय में हादसे न हो सके। इस सभी की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधीश को सौंपेगी।
गठित कमेटी में एडीसी(जर्नल) होशियारपुर , एसपी हेडक्वार्टर होशियारपुर, उपमंडल मैजिस्ट्रेट गढ़शंकर जशनप्रीत कौर गिल, वन मंडल गढ़शंकर सतिंदर सिंह, सचिव रीजनल ट्रांसपोर्ट होशियारपुर, कार्यकारी इंजीनियर निर्माण हल्का -2 गढ़शंकर, डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख , तहसीलदार तपन भनोट शामिल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

10 और 12वीं क्लास के लिए भी स्कूल होंगे बंद, कोर्ट ने दिया आदेश

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। अब दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में 10वीं और 12वीं के स्कूल भी बंद होंगे। इसके पहले दिल्ली सरकार ने ग्रेप-4...
article-image
पंजाब , समाचार

पेशी पर आए दो गुट भिड़े : गोलियां चली, दो युवक घायल : मौजूद वकील और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागे

लुधियाना: कोर्ट कंप्लेक्स के बाहर अफरातफरी मच गई, जब मारपीट के एक मामले में पेशी पर आए दो गुट भिड़ गए। पहले मारपीट और फिर एक दम से गोलियां चलनी शुरू हो गई। जिससे...
article-image
पंजाब

चुनाव से पहले पंजाब में भाजपा ने तेज की तैयारी, बीएल संतोष ने जालंधर में कार्यकर्ताओं से की बैठक

केवल सिंह ढिल्लों बोले- भाजपा अपने दम पर लड़ेगी चुनाव; जयवीर शेरगिल ने कहा- 117 सीटों पर जीत के लिए बूथ स्तर तक जुटेंगे कार्यकर्ता जालंधर: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय...
Translate »
error: Content is protected !!