खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का 12वी का नतीजा : आर्ट्स ग्रुप में किरणबीर, कॉमर्स में रोहन , मैडिकल में नंदिनी राणा व नॉन मैडिकल में गुरसिमरन रही प्रथम

by

गढ़शंकर : स्थानीय बबर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर की बाहरवी कक्षा का नतीजा शानदार रहा है। यह जानकारी देते हुए कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो लखविंदरजीत कौर ने खालसा कॉलेज ने स्कूल के रिजल्ट की जानकारी देते हुए बताया कि बाहरवी के आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस ग्रुप का रिजल्ट शानदार रहा है।
उन्होंने कहा कि आर्ट्स ग्रुप में छात्रा किरणवीर कौर ने 75.8 प्रतिशत अंकों के साथ पहला, कशिश ने 72.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और जसकंवर सिंह ने 70.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। कॉमर्स ग्रुप में रोहन बंगा ने 84.6 फीसदी अंकों के साथ पहला, कोमल ने 81 फीसदी अंकों के साथ दूसरा और हर्ष ने 75.6 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।

इसी तरह साइंस ग्रुप की मेडिकल स्ट्रीम में नंदिनी राणा 84.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, हरलीन कौर थिंद 80.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा दलवीर कौर 79.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय प्राप्त किया।
नॉन मेडिकल में गुरसिमरन कौर ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अर्जुन प्रताप सिंह ने 79.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और सरबजोत सिंह ने 76.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
इस दौरान प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने विभिन्न कक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त कर सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व स्टाफ को बधाई दी और विद्यार्थियों को और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि केस : 3 अगस्त को होंगी अहम गवाहियां

बठिंडा :  किसान महिलाओं को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज मानहानि केस की सुनवाई अब 3 अगस्त को होगी। बठिंडा की अदालत ने मामले...
article-image
पंजाब

फर्जी क्रिप्टो पोंजी स्कैम पर ED का बड़ा एक्शन…हिमाचल-पंजाब में छापेमारी, 2300 करोड़ की ठगी का खुलासा

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय की शिमला यूनिट ने फर्जी क्रिप्टो करेंसी आधारित पोंजी और मल्टी लेवल मार्केटिंग स्कैम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने 13 दिसंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खतरे में पड़ सकती नायब सैनी की सरकार !…. हरियाणा में होगी EVM की चेंकिग

चंडीगढ़ः हरियाणा विधानसभा चुनाव कांग्रेस की लहर होने के बाद भाजपा ने अंतिम दौर में चुनाव पलट दिया था। ये हार कांग्रेस के किसी नेता को हजम नहीं हुई। कांग्रेस नेताओं ने ईवीएम पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह किया ED ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार किया है। यह कथित घोटाला उनके वन मंत्री के कार्यकाल के दौरान सामने आया था। पंजाब विजिलेंस...
Translate »
error: Content is protected !!