प्रदेश मेें आज से झमाझम बारिश , तीन दिन चलेगा दौर : मौसम विभाग ने जारी किया बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

by
एएम नाथ। शिमला :
मौसम विभाग ने आगामी 72 घंटे के दौरान मौसम के बड़े बदलाव की संभावना जताई है। हिमालयी क्षेत्रों में गुरुवार देर रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तीन दिन तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होगी। इसके प्रभाव से निचले, मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में मध्यम से भारी तीव्रता की वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने पहली से तीन मार्च के दौरान हिमाचल प्रदेश के प्रभाव में वर्षा पहली मार्च से राज्य के कई हिस्सों में गतिविधि की तीव्रता और वितरण में वृद्धि होने की संभावना है। तीन मार्च तक राज्य में अलग-अलग दौरों के साथ मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी होगी। इस दौरान कांगड़ा और कुल्लू जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान मंडी, चंबा, किन्नौर, ऊना, शिमला और लाहौल स्पीति में मौसम का अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग ने आंधी, बिजली और तेज हवाएं , जो करीब 40-50 की गति से चलने की संभावना भी व्यक्त की है। मौसम विभाग ने शिमला, सोलन, कुल्लू, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा, ऊना जिलों में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की बात कही है। इस अवधि के दौरान हमीरपुर और बिलासपुर में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना रहेगी। इस अवधि के दौरान सामान्य से कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में सडक़, बिजली और संचार सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में वाहन चालकों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। ऊंची पहाडिय़ों पर भारी बर्फबारी के कारण यातायात में व्यवधान पड़ेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चबा के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल

एएम नाथ। चंबा, 14 अगस्त : मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल 15 अगस्त को जिला चबा के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां की शोभायात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री

ऊना, 3 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 4 फरवरी को ऊना में श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां के वार्षिक धार्मिक महोत्सव में भाग लेंगे। वे इस अवसर पर राष्ट्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेसी नेताओं द्वारा भगवान राम से दूरी बनाने पर नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल : नेहरू-गांधी परिवार से आज तक कोई क्यों नहीं पहुँचा राम जन्मभूमि- जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कोर्ट के आदेश से राम जन्मभूमि का ताला खुलने के बाद किसी बड़े कांग्रेसी नेता ने राम लला के दर्शन करने की ज़हमत...
Translate »
error: Content is protected !!