प्रदेश सरकार ढली-नारकंडा सड़क को फोर लेन बनाने के लिए प्रयासरतः मुख्यमंत्री

by
फागू में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह भवन का उद्घाटन
 रोहित जसवाल। शिमला ;  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिले के फागू में 1.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ढली-नारकंडा सड़क को फोर लेन राजमार्ग बनाने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है, जिसमें सुरंगों के निर्माण का प्रावधान भी शामिल होगा। फोर लेन राजमार्ग के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और किसान-बागवान भी लाभान्वित होंगे। उन्होंने मशोबरा-भेकल्टी सड़क को सुदृढ़ करने का भी आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और फागू क्षेत्र को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फागू-सरीवण सड़क के लिए 25 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष बल दे रही है और इसके दृष्टिगत अनेक पहल की गई हैं। किसानों और ग्रामीणों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्राकृतिक खेती से उत्पादित गेहूं 40 रुपये प्रति किलोग्राम और मक्का 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सेब उत्पादकों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए भी विभिन्न कदम उठा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने राज्य के संसाधनों का दुरुपयोग किया जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की और अनेक नीतिगत बदलाव किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल में शराब से 600 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया, जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने शराब नीलामी सुधारों के माध्यम से केवल एक साल में इतना राजस्व प्राप्त किया है। सरकार का लक्ष्य व्यवस्था परिवर्तन लाकर हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने फागू में विश्राम गृह समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने पिछले 12 वर्षों से उनका व्यापक समर्थन किया है और वर्तमान सरकार ने क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में 35 सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मनरेगा के तहत दिहाड़ी में 60 रुपये की एतिहासिक वृद्धि की है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान, ओएसडी रितेश कपरेट व सौरभ चौहान, उपायुक्त अनुपम कश्यप, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

चौगान में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

93 स्कूलों के 900 से अधिक विद्यार्थी ले रहे हिस्सा प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प से हासिल किए जा सकते हैं बड़े लक्ष्य : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल चार दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित, 382.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को दी गई मंजूरी

एएम नाथ। मंडी, 22 दिसंबर।  जिला परिषद मंडी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आज सोमवार को जिला परिषद सभागार, भ्यूली में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में अब तक 61 हजार 472 लाइसेंसधारियों अपने हथियार करवाए जमा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग

शिमला  ;  हिमाचल प्रदेश में अब तक 61 हजार 472 लाइसेंसधारियों अपने हथियार जमा करवा दिए हैं।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया है कि निर्वाचन विभाग प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्या चल गया कंगना रनौत का जादू ? …… एग्जिट पोल सही हुआ तो कंगना चुनाव बहुत आसानी से जीतकर संसद में पहुंच सकती

एएम नाथ। मंडी : एग्जिट पोल ने हिमाचल प्रदेश की वादियों में कमल खिलने के आसार जता दिए गए हैं। POLSTRAT और PEPOLE’S INSIGHT के एग्जिट पोल के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में बीजेपी क्लीन...
Translate »
error: Content is protected !!