प्रदेश सरकार माइनिंग के लिए कारगर नीति शीघ्र लागू करे : सतीश कुमार सोनी

by
कंस्ट्रक्शन सामग्री महंगी होने से निर्माणकार्य रुके
गढ़संकर :  प्रदेश सरकार द्वारा माइनिंग रोकने के लिए चलाई गई मुहिम जमीनी कटाव को रोकने के लिए जरुरी है परंतु कारगर योजना के अभाव से माइनिंग का कार्य पूरी तरह से नहीं रुक रहा है। पहले की भांति माइनिंग का धंधा ज्यों का त्यों चल रहा है। इसी प्रकार आम पब्लिक की समस्याओं में लगातार वृद्धि हो रही है। यह बात आदर्श सोशल वैल्फेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक सतीश कुमार सोनी ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि भवन निर्माण बनाने हेतु जरुरी सामग्री के मूल्यों में दो से तीन गुणा तक वृद्धि हो गई है। जिससे लोगों के निर्माणकार्य प्रभावित हो रहे हैं। यहां तक कि अधिकतर निर्माणकार्य बंद हो चुके हैं। जिससे मजदूर वर्ग बेकार हो गया है। उन्होंने कहा कि जो रेत की ट्राली पहले 3000-3500 रुपये मिल जाती थी, वह अब 6000 से 8500 रुपये में मिल रही है। इसी प्रकार भरती वाली ट्राली की लागत 600 रुपये से बढक़र 1000 से अधिक पहुंच गई है। इसके अलावा ईंट व सीमैंट के रेटों में जबरदस्त वृद्धि हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार माइनिंग को लेकर कारगर योजना बनाने में नाकाम हुई है। जिससे माइनिंग ठेकेदार मनमर्जी बरतते रहे हैं और इससे मजदूर वर्ग की समस्याएं गहरा गई हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि जल्द से माइनिंग नीति तैयार करके कंस्ट्रक्शन सामग्री के बढ़ते मूल्यों पर नकेल डाली जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*गांव बाड़ियां कलां में स्वर्गीय माता सुरजीत कौर सहोता को समर्पित श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया

*इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की *इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि दलजीत सिंह सहोता को राजनीतिक क्षेत्र में इस मुकाम तक पहुंचाने में उनकी माता...
article-image
पंजाब

देश की भाजपा तथा पंजाब की कांग्रेस सरकार कारोना काल में बुरी तरह बिफल सरकारें रही  : कामरेड सेखों

गढ़शंकर -अगर देश में 1948 से पीएम फंड़ चल रहा था तो अब कारोना काल में नयां पीएम केयर फंड बनाने की क्या जरूरत थी। यह शब्द सीपीएम के प्रदेशिक सचिव सुखविंदर सिंह सेखों...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

वेदों पुराणों समेत गीता, बाइबल और गुरु ग्रन्थ साहिब का भी मेरे पिता डॉ सय्यद हमीद हुसैन ने अध्यन किया : कासिम रज़ा

श्री करतारपुर साहिब : पाकिस्तान के जिला नारोवाल स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में श्री गुरु नानक देव जी के मुकदस स्थान में यहाँ सिखों की आस्था जुड़ी है। सिखों के इलावा मुस्लिम ,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

50-60 हजार से क्या होगा…. कंगना रनौत ने राजनीति को बताया महंगा शौक : खुलेआम कह डाली ये बात

कंगना रनौत ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी गहरी छाप छोड़ी है. जी हां, अपने दमदार अभिनय बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना ने राजनीति में कदम रख लिया है। 2024 के लोकसभा चुनाव...
Translate »
error: Content is protected !!