वेदों पुराणों समेत गीता, बाइबल और गुरु ग्रन्थ साहिब का भी मेरे पिता डॉ सय्यद हमीद हुसैन ने अध्यन किया : कासिम रज़ा

by

श्री करतारपुर साहिब : पाकिस्तान के जिला नारोवाल स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में श्री गुरु नानक देव जी के मुकदस स्थान में यहाँ सिखों की आस्था जुड़ी है। सिखों के इलावा मुस्लिम , हिन्दू और इसाई भी श्रद्धा और आस्था के साथ इस पवित्र स्थान के साथ जुड़े हुए है। जिसकी बड़ी बड़ी मिसालें वहा देखने को मिलती है ।
इसी तरह लाहौर से आए मुस्लिम जोड़े कासिम रज़ा और उनकी मंगेतर मरियम ने भी वहा शिरकत करते हुए मीडिया से अपने दिल की बात सांझी की । कासिम रज़ा ने कहा कि वह सय्याद खानदान से तालुक रखते है और उसके पिता डॉ सय्यद हमीद हुसैन जो प्रोफेसर है। जिन्होंने वेदों पुराणों समेत गीता, बाइबल और गुरु ग्रन्थ साहिब का भी अध्यन किया और उनको पूरी श्रध्दा के साथ पढ़ा और उससे यही सीखा के सभी धर्म शांति, आपसी मुहब्बत, भाईचारे और मानवता की सेवा का उपदेश देते है । कासिम की मंगेतर मरियम ने बताया के उनकी माता गज़ाला इजाज जो हाउस वाइफ और पिता सय्यद इजाज हुसैन जो एक आर्किटेक्चर है । अब वह इंगलैंड में रहते है । मरियम ने बताया के उसकी माता गज़ाला ने इंगलैंड में 2 साल पहले इंग्लैंड में ही गुरुद्वारा साहिब में मेरी छोटी बहन की शादी की मनन्त मांगी थी जो जल्दी पूरी हो गई । जिसके बाद उनके परिवार ने इंगलैंड के गुरुद्वारा साहिब में शुकराने की अरदास भी करवाई थी । उन्होंने कहा उसके पिता सय्याद इजाज हुसैन नकी जब पाकिस्तान की भूतपूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो जिंदा थी तो उस समय श्री करतारपुर साहिब कोरिडोर प्रोजेक्ट करने की जिम्मेदारी दी गयी थी और पिता इजाज हुसैन द्वारा इस प्रोजेक्ट का नक्शा तैयार किया गया था लेकिन इस दौरान साल 2007 में बेनजीर भुट्टो की हत्या हो गई तो वह प्रोजेक्ट उस समय पूरा नहीं हो सका । मरियम, कासिम और शाज़िम ताहिर बसरा ने कहा जिस तरह श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोला गया है उसकी शर्तो को दोनों देशो की सरकारे और भी आसान करे ना की मुश्किलें पैदा करे ताकि दोनों देशो में और दोनों देशों की जनता के बीच संबंध और अच्छे हो सके ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

20 लाख तक ऋण एक प्रतिशत ब्याज की दर से निर्धन परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध करवाने की योजना बन रही : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शिमला : सहकारी बैंक विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण प्रदान करें, जिनकी गारंटी सरकार देगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना की योजना के लिए सहकारी बैंक...
article-image
पंजाब

पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला… देखें लिस्ट

चंडीगढ़   :  पंजाब सरकार ने दिवाली के बाद पहले दिन ही तीन डीसी बदल दिए गए हैं। हालांकि काफी दिनों से आला अधिकारियों के ट्रांसफ़र की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन पहले बाढ़...
article-image
पंजाब

वोट चोरी के जरिए भाजपा ने लोकतंत्र का कत्ल किया: सांसद मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 24 अगस्त: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने वोट की चोरी के जरिए लोकतंत्र का कत्ल करने वाली भाजपा को निशाने पर लिया है। चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित शिवालिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वेलेंटाइन डे पर कंगना रनोत के होटल का शुभांरभ : कंगना रनोत के होटल में 680 में वेज तो 850 रुपये में नॉन वेज थाली

मनाली। बॉलीवुड अभिनेत्री एवं मंडी सांसद कंगना रनोत के ‘द माउंटेन स्टोरी’ रेस्तरां की आज विधिवत शुरुआत हो गई। कंगना के रेस्तरां में पर्यटक पहाड़ी वेज थाली का 680 तो नॉन वेज थाली का...
Translate »
error: Content is protected !!