प्रदेश सरकार युवाओं को रोज़गार एवं स्वरोज़गार के साधन उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प : मेले एवं त्यौहार आर्थिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण साधन – संजय अवस्थी

by

खनलग(सोलन) : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि मेले एवं उत्सव हमारी समृद्ध संस्कृतिक के संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण साधन हैं। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खनलग में एक दिवसीय धारडूधार मेले के अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इससे पूर्व ग्राम पंचायत खनलग में 40.58 लाख रुपए की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का लोकार्पण भी किया।
संजय अवस्थी ने कहा कि मेलों एवं त्यौहारों में हमें अपनी लोक परम्पराओं, हस्तशिल्प और हथ-करघा को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करना होगा। इससे जहां युवा पीढ़ी को इनकी जानकारी मिलेगी वहीं इनके माध्यम से रोज़गार और स्वरोज़गार के अवसर भी सृजित होंगे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक के विकास से युवा पीढ़ी वास्तविकता से दूर होती जा रही है। युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति से रू-ब-रू होने और समझने में मेले एवं उत्सव अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी परम्पराओं को आगे बढ़ाने में युवा पीढ़ी को अपना बहुमूल्य सहयोग देना होगा। उन्होंने कहा कि इतिहास और संस्कृति की समझ बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक है।
संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं आरम्भ की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षित युवाओं को रोज़गार दिलाने के उद्देश्य से गत दिनों पूर्व ई-टैक्सी योजना आरम्भ की गई है। इसके तहत युवा को ईलेक्ट्रिक टैक्सी की खरीद पर सरकार द्वारा 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने में राज्य सरकार की हिम गंगा योजना महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। 500 करोड़ रुपये की इस योजना के तहत प्रदेश में नए दुग्ध प्रसंस्करण सयंत्र स्थापित किए जाएंगे। स्थापित सयंत्रों को स्तरोन्नत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिम गंगा योजना के तहत दूध का वास्तविक मूल्य मिलेगा।
मुख्य संसदीय सचिव इससे पूर्व अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलानिया की राजकीय माध्यमिक पाठशाला बंगोरा के समीप लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जन समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए कृत संकल्प है।
उन्होंनेे कहा कि गलोग से टुकाणा सड़क के विस्तारीकरण के लिए 17.39 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को गम्बर पेयजल योजना से ग्राम पंचायत पलानिया को तय समयावधि में जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने उठाऊ पेयजल योजना जाबल-कोठी के संवर्द्धन के लिए प्रारूप तैयार होने के उपरांत राशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि भविष्य में वन निरीक्षण कुटिया का शीघ्र निर्माण करने की घोषणा की। उन्होंने रगबी और क्रिकेट मेट के लिए 50 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की।
उन्होंने मेला समिति धारडूधार को 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांजू के बच्चों को 2100 रुपए देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सांस्कृतिक दल तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांजू के बच्चों से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
ज़िला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सी.डी. बसंल, युवा कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष हेमन्त वर्मा, अर्की कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रोशन शर्मा, ग्राम पंचायत पलानिया के प्रधान यशवंत ठाकुर, ग्राम पंचायत खनलग की प्रधान गीता, ग्राम पंचायत खनलग के उप प्रधान अनूप चौहन, ग्राम पंचायत पलानिया के उप प्रधान गोपाल ठाकुर, मेला समिति धारडूधार के प्रधान चमन लाल चौहान, ग्राम पंचायत पलानिया के पूर्व प्रधान संजय ठाकुर, वार्ड सदस्य अमर चन्द तथा भूप सिंह, उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल, उप पुलिस अधीक्षक अर्की संदीप शर्मा, उपमण्डल आयुर्वेदिक अधिकारी अर्की डॉ. निशा वर्मा, वन अधिकारी कुनिहार राजकुमार शर्मा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. तारा चन्द नेगी, विकास खण्ड अधिकारी कुनिहार आकृति ठाकुर सहित अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वंचित बच्चों की शिक्षा के लिए टोंगलेन ट्रस्ट को हर संभव सहयोग देगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  टोंगलेन ट्रस्ट धर्मशाला के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज ट्रस्ट के निदेशक थेरचिन ग्याल्तसेन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ट्रस्ट द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डबल मर्डर के मामले में महिला का बेटा और उसका दोस्त  ग्रिफ्तार : एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की गांव मोरांवाली में 23 सिंतबर को की गई थी हत्या

एनाईआईआर व महिला केके नाजायज संबंधों से खफा था महिला का बेटा गढ़शंकर l गांव मोरांवाली में हुए एनाईआईआर ओर उसकी महिला केयरटेकर की हत्या के मामले में पुलिस ने एनाईआईआर महि ला केयरटेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में यूजी और पीजी में खाली रह गई सैंकड़ों सीटें …अब ओपन दाखिले का मौका

एएम नाथ । धर्मशाला, 03 अगस्त :  केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश धर्मशाला में विभिन्न स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा और अन्य कोर्स में खाली रह गई सीटों को भरने के लिए अब ओपन दाखिले के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत माहिलपुर चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सभी तरह वार्डों से उम्मीदवारों की सूची की जारी

माहिलपुर। नगर पंचायत माहिलपुर के चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सभी 13 वार्डों के लिए आपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी द्वारा जारी सूची में वार्ड नंबर...
Translate »
error: Content is protected !!