प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के कार्यों में गति लाने के लिए चिन्हित ग्राम पंचायतों में बैठकें आयोजित करने के निर्देश

by
सोलन :  उपायुक्त सोलन केसी चमन ने जिला कल्याण विभाग सहित अन्य सम्बद्ध अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत किए जा रहे कार्यों को गति प्रदान करने के लिए सम्बन्धित ग्राम पंचायत में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक करें। उपायुक्त आज यहां प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना फेज़-2 की अभिसरण समिति तथा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
केसी चमन ने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना फेज़-2 के तहत केन्द्र सरकार ने चयनित गांवों के लिए 20-20 लाख रुपए की धनराशि का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि योजना के अन्तर्गत सोलन जिला के 09 गांवों का चयन अनुसूचित जाति जनसंख्या 2011 के आधार पर किया गया है।
उपायुक्त ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ऐसे चिन्हित गांवों का एकीकृत विकास सुनिश्चित बनाना है जहां अनुसूचित जाति की जनसंख्या 50 प्रतिशत से अधिक है। उन्हांेने कहा कि आदर्श ग्राम की परिकल्पना के अनुसार यह सुनिश्चित बनाया जाएगा कि चिन्हित गांवों में असमानताओं को न्यून किया जा सके।
उन्होंने कहा कि जिला के धर्मपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत टकसाल के कामली गांव, कुनिहार विकास खंड की ग्राम पंचायत देवरा के मंज्याट गांव, नालागढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत मलपुर के मलकु माजरा गांव, ग्राम पंचायत मलोण के कोहू निचला गांव, ग्राम पंचायत बगलेहड़ के पल्ली गांव, ग्राम पंचायत मंझोली के मंझोली गांव, ग्राम पंचायत रतवाड़ी के सरोर गांव, ग्राम पंचायत प्लासी कलां के बीर प्लासी गांव तथा ग्राम पंचायत बारिंया के सलेहरन गांव का चयन किया गया है।
बैठक में अवगत करवाया गया कि योजना के तहत चयनित 09 गांवों में 131 विकास कार्य प्रस्तावित हैं। इनमें से विभिन्न विकास कार्यों का कार्यान्वयन किया जा रहा है।
बैठक में अल्पसंख्यकों के लिए प्रधानमंत्री नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अवगत करवाया गया कि सोलन जिला में विशेष पोषाहार कार्यक्रम के अन्तर्गत मुस्लिम समुदाय के 1243, सिक्ख समुदाय के 354 तथा इसाई समुदाय के 49, बौद्ध समुदाय के 02 बच्चों व महिलाओं को पोषाहार उपलब्ध करवाया जा रहा है। बैठक में कार्यक्रम के तहत चलाई जा रही अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के अन्तर्गत मुस्लिम समुदाय के 134, ईसाई समुदाय के 02 तथा सिक्ख समुदाय के 16 तथा बौद्ध के 05 लोगों को जाॅब कार्ड जारी किए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मुस्लिम वर्ग के 06 लाभार्थियों को 60 हजार का ऋण प्रदान किया गया।
बैठक में अवगत करवाया गया कि आर्थिक क्रियाकलापों के लिए अभिवृद्धि ऋण सहायता के अन्तर्गत वर्ष 2020-21 में स्वरोजगार के लिए 19 अल्पसंख्यक लाभार्थियों को 58 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत किया गया।
बैठक में अन्य विभिन्न योजनाओं पर भी सारगर्भित चर्चा की गई।
जिला कल्याण अधिकारी अनुराधा तनवर ने बैठक में सभी का स्वागत करते हुए योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डाॅ. राजन उप्पल, भारतीय संचार निगम लिमिटिड के सहायक महा प्रबन्धक रितु जैन, उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा रोशन जसवाल, जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक के प्रबंधक केके जसवाल, गणपति एजुकेशन सोसायटी कुनिहार के अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा, समितियों के गैर सरकारी सदस्य एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने 56 टाॅपर बच्चियों को दी 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

राजकीय कन्या महाविद्यालय लाल सिंगी में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस ऊना, 11 अक्तूबर – अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय समारोह का आयोजन आज राजकीय कन्या महाविद्यालय, लाल सिंगी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को देश का फल राज्य बनाना प्रदेश सरकार का संकल्प – जगत सिंह नेगी

सोलन : राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को देश के फल राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए कृत संकल्प है। जगत सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए दी मदद, कांग्रेसियों के लिए नहीं : जयराम ठाकुर

बंज़ार के दयार में जयराम ठाकुर ने कंगना रनौत के लिए किया चुनाव प्रचार, मांगे वोट एएम नाथ । मंडी : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि आपदा के समय केंद्र सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाकुंभ भगदड़ : 30 की मौत, 60 घायल, 17 घंटे बाद पुलिस ने कबूला

महाकुंभ में संगम तट पर मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई है. 60 लोग घायल हुए हैं। जिनका कुंभ क्षेत्र के सेक्टर-2 में बने अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रदेश के...
Translate »
error: Content is protected !!