प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए ऑनलाइन आवेदन करें भोरंजवासी

by
भोरंज 30 मई। नगर पंचायत भोरंज में शामिल हुई ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के क्रियान्वयन को लेकर एसडीएम शशिपाल शर्मा ने शुक्रवार को इन ग्राम पंचायतों के सचिवों के साथ बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नवगठित नगर पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रति जागरुकता बढ़ाना और इससे अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित करना था।
इस अवसर पर एसडीएम ने योजना की रूपरेखा, पात्रता, मानदंड एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत वे सभी परिवार, पति, पत्नी एवं अविवाहित बच्चे पात्र हैं, जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम है और उनके पास देश में कहीं पर भी कोई पक्का मकान नहीं है तथा वे नगर पंचायत क्षेत्र भोरंज में भूमि के स्वामी हैं।
उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है। पात्र एवं इच्छुक लोग प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के वेबपोर्टल पीएमएवाईएमआईएस.जीओवी.इन pmaymis.gov.in पर स्वयं अथवा निकटतम लोकमित्र केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
एसडीएम ने सभी पंचायत सचिवों को अपने-अपने क्षेत्रों में इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि सभी पात्र लोग इसके लिए आवेदन कर सकें। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को नगर पंचायत की ओर से भी हर स्तर पर आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

70 लाख मोबाइल नंबर निलंबित : सरकार ने डिजिटल धोखाधड़ी पर रोक लगाने के मकसद से साइबर अपराध या वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल मोबाइल नंबर

नई दिल्ली: वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने डिजिटल धोखाधड़ी पर रोक लगाने के मकसद से साइबर अपराध या वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल अबतक 70 लाख मोबाइल नंबर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली महादेव रोपवे में हम स्थानीय लोगों की भावनाओं के साथ : जय राम ठाकुर

देव संस्कृति, लोक संस्कृति, स्थान की पवित्रता का संरक्षण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता एएम नाथ। कुल्लू :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह के...
हिमाचल प्रदेश

एएमसी केन्द्र की सामान्य प्रवेश परीक्षा 28 फरवरी को आयोजित होगी

ऊना : एएमसी सेंटर एवं काॅलेज लखनऊ में आयोजित होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया हैं। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक जिला सैनिक कल्याण, ऊना मेजर रघबीर सिंह...
हिमाचल प्रदेश

ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण 3 नवम्बर से होगा आरंभ : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना में

ऊना, 19 अक्तूबर – पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना द्वारा 3 नवम्बर से ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण आरंभ किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरसेटी के निदेशक...
Translate »
error: Content is protected !!