ग्रामीण योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए खंड विकास अधिकारियों की अहम् भूमिका – DC अपूर्व देवगन

by
एएम नाथ। मंडी, 18 मार्च। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा, जिला विकास अधिकारी ग्रामीण विकास विभाग गोपी चंद पाठक सहित मंडी जिला के समस्त खंड विकास अधिकारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए खंड विकास अधिकारियों की बेहतर भूमिका रहती है। उन्होंने निर्देश दिए कि विकास कार्यों को निर्धारित समय अवधि में पूरा करें तथा लम्बित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। उन्होंने मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की।
उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 15वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि के तहत किए जा रहे कार्यों को बेहतर समन्वय स्थापित करके शीघ्र पूरा करें तथा उपयोगिता प्रमाण पत्र भी जारी करें। उन्होंने शिकायतों के त्वरित निपटारे के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने पंचायतों में ठोस व तरल कचरा प्रबंधन का सही से निष्पादन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायतों को जारी धनराशि का शीघ्र उपयोग करें। पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों का नियमित तौर पर निरीक्षण करें तथा गुणवता का भी विशेष ध्यान रखें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना पंजीकरण चल रहे ट्रैक्टरों को किया जाए जब्त : अवैध खनन के रोकथाम के लिए कड़ाई से कार्यवाही की जाए सुनिश्चित – DC अपूर्व देवगन

चालान के लिए अधिकृत विभागीय अधिकारी आपसी समन्वयन स्थापित कर करें कार्य चंबा, 3 अक्टूबर उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस प्रशासन के पुख्ता प्रबंध ना होने के कारण कैंटर दुर्घटनास्थल तक पुहंचा अन्यथा पीछे रोका जा सकता था :

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अगर धार्मिक स्थलों के प्रबंधन के साथ बैठक कर पं्रबंध करने की रणनीती पहले बनाई होती तो शायद दुर्घटनाए से बचा जा सकता गढ़शंकर। श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पटियाला हिंसा मामले में 6 एफआईआर दर्ज, 25 आरोपी, 3 गिरफ्तार

पटियाला :  पटियाला हिंसा मामले में पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड नजर आ रही है। पुलिस ने हिंसा के मामले  में 6 एफआईआर दर्ज की हैं तथा 25 लोग आरोपी हैं। इनमें तीन को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज भवन के सामने प्रदर्शन और प्रधानमंत्री का पुतला जलवाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : जयराम ठाकुर

बिहार चुनाव में बोलेरो में फिट होने की कुंठा का नतीजा है राज भवन पर प्रधानमंत्री का अपमान सत्ता में आते ही कांग्रेसनीत सुख की सरकार ने राज भवन को लगातार बनाया निशाना पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!