बैंकर्स ऋण जमा अनुपात में सुधार पर करें फोक्स: डीसी हेमराज बैरवा

by
बैंकों की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक का आयोजित
एएम नाथ। धर्मशाला, 18 मार्च : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी बैंकर्स को अपने जमा ऋण अनुपात में सुधार के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ सभी बैंक अधिकारियों को शिक्षा ऋण एवं कृषि ऋण बढ़ाने के निर्देश दिए।
मंगलवार को डीआरडीए सभागार में बैंकों की जिला स्तरीय सलाहकार (डीएलआरसी) एवं समन्वय समिति (डीसीसी) तथा जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिले में कार्यरत सभी बैंकों द्वारा क्रियान्वित की जा रही सरकार की गरीबी उन्मूलन योजनाओं के अन्तर्गत हुई प्रगति तथा वार्षिक ऋण योजना 2024-25 के अंतर्गत दिसम्बर 2024 तक के लक्ष्यों तथा उपलब्धियों की समीक्षा की।
May be an image of 7 people, people studying, table and text
उन्होने बैंको से आशा जताई कि वे जिले के आर्थिक विकास में अपने दायित्वों को समझते हुए ज्यादा से ज्यादा ऋण प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र को देंगे व लोगों के आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 मे दिसंबर 2024 के अंत तक प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में बैंकों ने 61.90 प्रतिशत की दर से तथा गैर प्राथमिकता क्षेत्र में 298.89 प्रतिशत की दर से लक्ष्यों की प्राप्ति की है। उन्होने बैंको से आशा जताई कि वे जिले के आर्थिक विकास में अपने दायित्वों को समझते हुए ज्यादा से ज्यादा ऋण प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र को देंगे व लोगों के आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने में सहयोग करेंगे।
जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 मे दिसंबर 2024 के अंत तक कृषि क्षेत्र में 1619.44 करोड़ रुपये, सूक्ष्म मध्यम व लघु उद्यमों में 3408.51 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए है। जिले के बैंको ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत लगातार वृद्धि दर्ज की है तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 मे दिसंबर 2024 के अंत तक कुल 29740 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए हैं। उन्होने आगे बताया कि जिला में कार्यरत सभी बैंक शाखाओ को इस आशय के निर्देश भेजे जा चुके हैं कि वे शेष बचे किसानों को भी किसान क्रेडिट कार्ड जारी करना सुनिश्चित करें।
No photo description available.
अग्रणी जिला प्रबंधक ने रखा ब्योरा
बैठक का संचालन करते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक तिलक राज डोगरा ने बताया कि जिला कांगड़ा के ऋण वितरण में बैंकों का वार्षिक ऋण योजना 2024-25 (01-04-2024 से 31.03.2025 तक) का लक्ष्य 7322.28 करोड़ रुपये था, जिसे सितम्बर तिमाही के अंत तक बैंकों ने 6425.66 करोड़ रुपये के ऋण वितरण करके 87.75 प्रतिशत की दर से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की है। दिसंबर तिमाही तक जिला में सभी बैंको ने मिलके 44174.26 करोड़ राशि जमा की और 11576.81 करोड़ का ऋण दिया, वहीं जमा ऋण अनुपात 26.21 प्रतिशत रही। तिलक राज डोगरा ने बैंकों, विभागों और अन्य हितधारकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला, जो बुनियादी ढांचे की कमी को दूर करने और वित्तीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने में योगदान कर सकते हैं।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर मंडल प्रमुख (पीएनबी) संजय धर, एलडीओ आरबीआई शिमला तरुण चैधरी, तथा सभी विभागाध्यक्ष एवं प्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी, कार्पोरेशन व विकास प्राधिकरण तथा बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Dr. Mamta Honoured with LIC

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Nov 11 : The Life Insurance Corporation of India (LIC) recognized the exemplary performance of its advisors through a special felicitation ceremony. As part of this initiative, Senior LIC BM Club Member...
article-image
पंजाब

भट्टल का विस्फोटक बयान पर आप नेता ने कांग्रेस लीडरशिप पर की सवालों की बौछार! बाजवा की चुप्पी की कड़ी निंदा

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल के चौंकाने वाले बयानों पर कांग्रेस लीडरशिप की “आपराधिक चुप्पी” पर तीखा हमला किया है।...
article-image
पंजाब

धमकी देकर दे डाला ‘तीन तलाक’ : पीड़िता पहुंची पुलिस के पास, पति और सास पर FIR, पुलिस की दबिश शुरू

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक मुस्लिम महिला को प्रताड़ित कर तीन तलाक देने और घर से निकालने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति और...
Translate »
error: Content is protected !!