प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और नेशनल बैम्बू मिशन की प्रगति की DC जतिन लाल ने की समीक्षा

by
ऊना, 17 सितम्बर। उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और नेशनल बैम्बू मिशन की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने दोनों योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रगति का ब्यौरा लेने के साथ ही भविष्य के कार्यों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में अब तक 6802 आवेदन
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत जिला क्रियान्वयन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने बताया कि पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर 30 अगस्त, 2024 तक कुल 6802 कारीगरों के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 1575 आवेदनों की पहले चरण की सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इन आवेदनों में 139 टेलरिंग के कार्य और मिस्त्री के कार्य के लिए 1138 आवेदन शामिल हैं। इसके अलावा शेष 298 विभिन्न टेªडों के आवेदनों को लेकर दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया पूर्ण करके आगामी प्रक्रिया के लिए भेजा जा चुका है।
जतिन लाल ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और हस्तशिल्पियों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि यह योजना उनके व्यवसायों के विकास और वृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करेगी। योजना के तहत कारीगरों को वित्तीय सहायता, तकनीकी प्रशिक्षण, और विपणन समर्थन प्रदान किया जाएगा।
राष्ट्रीय बैम्बू परियोजना के संचालन के लिए जिला कमेटी गठित करने के निर्देश
नेशनल बैम्बू मिशन को लेकर संबंधित जिला अधिकारियों के साथ बैठक में उपायुक्त ने घंडावल में निर्माणाधीन राष्ट्रीय बैम्बू परियोजना को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला स्तर पर एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस मिशन के तहत प्राप्त 10 लाख रुपये की राशि से विभिन्न उपकरणों की खरीद की जाएगी। उन्होंने डीएफओ को घंडावल परिसर में विभिन्न प्रजातियों की बैम्बू नर्सरी तैयार कराने को कहा ताकि लोगों को एक जगह पर उच्च गुणवत्ता के बैम्बू की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा उन्होंने परियोजना परिसर की चारदीवारी के कार्य, परिसर में पेवर टाइल लगाने और 10 सौलर लाईट लगाने के लिए उचित दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान, बीडीओ ऊना केएल वर्मा, पीओ डीआरडीए शैफाली शर्मा, उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, और आरएफओ राहुल ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएम तीर्थ यात्रा योजना को मंजूरी : पंजाब में अब 50 वर्ष से ज्यादा आयु के श्रद्धालु मुफ्त में कर सकेंगे यात्रा

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आज पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कैबिनेट बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल चीमा, कैबिनेट...
article-image
पंजाब

संदिग्ध महिला को सुरक्षा एजेंसी ने उठाया : मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर होने की आशंका

फिरोजपुर :  फिरोजपुर में एक सुरक्षा एजेंसी द्वारा एक महिला को उसके घर से उठाने की बात सामने आई है। जानकारों का कहना है कि उक्त महिला के मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर होने की...
article-image
पंजाब

Tikshan Sud Slams Punjab Govt

Hoshiarpur/September 22/Daljeet Ajnoha :  Senior BJP leader and former Cabinet Minister Tikshan Sud has strongly criticized the Aam Aadmi Party (AAP) government in Punjab, calling its decision to sell government properties to manage finances...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

आप और कांग्रेस मिलकर लड़ेगी चंडीगढ़ मेयर चुनाव

चंडीगढ़ : मेयर चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा पार्षद गुरुचरण सिंह काला ने इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी (आप) शामिल हो गए। वहीं, बीजेपी को टक्कर देने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!