प्रलोभन या रिश्वत की शिकायत के लिए 24 घंटे सक्रिय रहेगा निगरानी कक्ष

by
हमीरपुर 16 मार्च। लोकसभा चुनाव-2024 की आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान रिश्वत या अन्य प्रलोभनों के माध्यम से मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखने के लिए उड़न दस्तों का गठन किया गया है। इन लोगों के खिलाफ शिकायत के लिए जिला स्तर पर शिकायत निगरानी कक्ष भी स्थापित किया गया है जोकि 24 घंटे सक्रिय रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शिकायत निगरानी कक्ष के दूरभाष नंबरों 01972-221277, 221377 और 221477 पर किसी भी समय शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा टॉल फ्री नंबर 1950 पर भी शिकायत की जा सकती है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान रिश्वत या अन्य प्रलोभन देने के दोषियों को एक साल तक की सजा और जुर्माना किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 3 नवंबर तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया 3 नवंबर तक चंबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि श्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक देहरा ने 79 लाभार्थियों को 15.73 लाख के चेक किए भेंट

राकेश शर्मा l  देहरा/तलवाड़ा : विधायक देहरा कमलेश ठाकुर ने आज मुख्यमंत्री राहत कोष से देहरा विधानसभा क्षेत्र के 50 लाभार्थियों को 9 लाख 45 हजार और जसवा प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के 26 लाभार्थियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी नागरिक अपना आभा कार्ड बनाना करें सुनिश्चित – DC मनमोहन शर्मा

सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला के सभी नागरिक अपना आभा कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। मनमोहन शर्मा आज यहां आयुष्मान भवः, दस्त एवं निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा तथा अंतरराष्ट्रीय कृमि दिवस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में 21 दिसंबर से होगा कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज…ड्रोन शो, फैशन शो तथा सांस्कृतिक संध्याओं का होगा आयोजन : डीसी हेमराज बैरवा

मैराथन तथा खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी आयोजित धर्मशाला, 10 नवंबर। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धर्मशाला में 21 दिसंबर को कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज होगा। धर्मशाला के पुलिस मैदान में होने...
Translate »
error: Content is protected !!