प्रवासी मजदूर का शव बरामद : शव सडक़ पर रख कर लगाया जाम, सिर व कानों से खून निकला हुया था और नाखूनों पर लगा था खून, हत्या का मामला दर्ज

by

फाईनैंसर के बंदों दुारा ट्रैकटर घर से ले जाने से खफा होकर प्रवासी मजदूरों ने शव सडक़ पर रख कर लगाया जाम
गढ़शंकर। गढ़शंकर शहर के बार्ड नंबर आठ में पड़ते अनंद नगर के निकट झाडिय़ों में प्रवासी मजूदर का शव बरामद हुया। परिवारिक सदस्यों ने पुलिस को इसकी सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का अपने कबजे में ले लिया। मृतक की पत्नी के ब्यानों पर पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उधर फाईनैंसर के बंदों दुारा हरी राम के घर से ट्रैकटर ले जाने से खफा होकर पोस्टर्माटम होने के बाद प्रवासी मजदूरों ने चंडीगढ़ चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया। डीएसपी के ट्रैकटर वापिस लाने के अश्वासन के बाद जाम खोला गया।
गढ़शंकर शहर के बार्ड नंबर आठ में पड़ते अनंद नगर के निकट झाडिय़ों में प्रवासी मजदूर हरी राम (40)का शव बरामद हुया है। उसके सिर पर चोट के निशान और नाखूनों पर घाव होने के कारण सिर व कानों से खून निकला हुया था। मृतक हरि राम गांव गम्मा, थाना संबल, जिला संबल, उत्तर प्रदेश, इस समय अपने परिवार सहित गांव पनाम के बलवीर सिंह पुत्र लक्षमन सिंह की गांव कुल्लेवाल के खेतों में लगी मोटर पर रहता था। मृतक हरी राम की पत्नी प्रीती ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि मेरा पति हरी सिंह बलवीर सिंह की जमीन ठेके पर लेकर खेती करता था। 22 अप्रैल को शाम सात वजे अपने मोटरसाईकल नंबर पीबी-24-डी-7473 बजाज पलेटिना पर गांव बगवाई के खेतों में मक्की की फसल को पानी लगाने के लिए गया था। जब मेरा पति घर वापिस नहीं आया तो उसके मोबाईल नंबर 88276-58809 पर काल की तो मोवाईल बंद आ रहा था।
जिसके बाद रिशतोंदारों को बताया और फिर रिशतेदारों को साथ लेकर कल पूरा दिन ढूंढते रहे। इस दौरान शाम को मेरे पति हरी राम का मोटरसाईकल गांव मोहन सिंह पुत्र नंता सिंह की गांव बगवाई के खेतों में लगी मोटर की दीवार के साथ खड़ी थी। जब हम थोड़ा आगे गए तो प्लाटों में झाडिय़ों में पति का शव पड़ा था। जिसके बाद मृतक हरी राम के रिशतेदारों ने पुलिस को सुचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव अपने कबजे में ले लिया और मृतक हरी राम की पत्नी प्रीती के ब्यानों पर अज्ञात हत्यारें के खिलाफ धारा 48, 302 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सब इंस्पेकटर कुलदीप सिंह ने संपर्क करने पर बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंप दिया। हत्या की अशंका है लेकिन अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
ट्रैकटर फाईनैंसर के बंदों दुारा ले जाने से खफा परिजनों ने लगाया धरना : हरी राम ठेके पर लेकर खेती करता था। लिहाजा उसने ट्रैकटर ले रखा था और उसे नवांशहर के फाईनैंसर से फाईनैंस करवाया हुया था। जैसे ही फाइनैंसर ने हरी राम के मौत की खबर मिली तो उसके बंदे मृतक हरी राम के घर में खड़े ट्रैकटर को ले गए। जिससे खफा होकर परिजनों ने अन्य लोगो के साथ चंडीगढ़ चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया और पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस का रवैया लापरवाही वाला है कल का हमने शव ढूंढ कर पुलिस को सूचना दे दी थी लेकिन अव तक पुलिस ने मामला दर्ज करने के ईलावा कुछ नहीं किया है। हरी राम का शव मिला और फाईनैंसर के बंदे घर से ट्रैकटर ले गए। और पुलिस तीन घंटे से कह रही ट्रैकटर आ जाएगा लेकिन अभी तक नहीं आया। नवांशहर से गढ़शंकर का रासता मात्र वीस मिनट का है। उन्होंने कहा कि हमें इंसाफ चाहिए और प्रवासी मजदूरों को सुरक्षा चाहिए। प्रवासी मजूदर आपस में लड़ाई नहीं करते किसी ने हरी राम की हजार दो हजार के लिए हत्या की है। जिसके बाद डीएसपी दलजीत सिंह खख ने मौके पर पहुंच कर कहा कि ट्रैकटर वापिस आ जाएगा। जिसके बाद धरना लगाने वाले लोगों ने पुलिस की बात मान कर धरना उठा लिया।
डीएसपी दलजीत सिंह खख : शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शीध्र हत्यारा पकड़ा जाएगा। ट्रैकटर जो भी ले गया उसे वापिस लाया जा रहा है। ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण समय लगा है। ट्रैकटर की कुछ किशतें देने को रहती थी जिस कारण उकत लोग ट्रैकटर ले गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विदेश से लौटी दुल्हन : पति ने टोका तो आशिक संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

फरीदकोट :  फरीदकोट जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कनाडा से लौटी एक नवविवाहिता को अपने ही पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मृतक का नाम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोट प्रतिशत ज्यादा सीटें कम : BJP और RJD के आंकड़ों में इतना अंतर कैसे; वोट चोरी का दावा कितना सच

बिहार में चुनाव परिणाम आ चुके हैं। इसमें एनडीए को भारी बहुमत मिला है। बीजेपी ने अकेले दम पर 89 सीटें हासिल की हैं। हालांकि वोट शेयर को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम दावे...
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सत्ती करेंगे 8 करोड़ से अरनियाला में बनने वाले पक्के नाले का भूमि पूजन

ऊना, 28 जनवरीः छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती शनिवार को सांय 4 बजे ग्राम पंचायत भड़ोलियां में सिंचाई परियोजनाा का शुभारंभ करेंगे। रविवार को प्रातः 11 बजे सत्ती अरनियाला में 8...
article-image
पंजाब

लोगों को हिमाचल प्रदेश व रुपनगर की तरफ न जाने की अपील की, होशियारपुर में स्थिति नियंत्रित, अफवाहों पर विश्वास न करें लोग: कोमल मित्तल

जिले के अंतर्गत आते चोअ व दरियाओं के नजदीक जाने पर लगाई पाबंदी – जिला प्रशासन जिला वासियों के जान-माल की सुरक्षा को पूरी तरह से मुस्तैद होशियारपुर, 10 जुलाई: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल...
Translate »
error: Content is protected !!