प्रशासन गांव की ओर अभियान बारे समीक्षा बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

by

एएम नाथ। चम्बा : सुशासन सप्ताह के अंतर्गत प्रशासन गाँव की ओर अभियान के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निवारण, विभागीय सेवाओं की प्रगति तथा अभियान अवधि के दौरान किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के प्रावधानों के अनुसार सभी प्राप्त शिकायतों का समाधान 28 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सुशासन सप्ताह की अवधि के दौरान अधिकतम शिकायतों का निस्तारण कर उन्हें क्लोज किया जाए, ताकि सुशासन की प्रक्रिया को गति प्रदान करते हुए आम जनता का और अधिक विश्वास अर्जित किया जा सके।
बैठक में वन विभाग से संबंधित पांगी व चंबा क्षेत्र की लंबित शिकायतों बारे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक जिला चंबा के विभिन्न उपमंडलों में ‘प्रशासन गाँव की ओर’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में आम जनता की शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही निवारण किया जा रहा है तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सरकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को प्रदान की जा रही है।
कार्यक्रम की निरंतरता में 23 दिसम्बर को जिला स्तर पर सुशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर एक कार्यशाला का आयोजन भी किया गया, जिसमें सेवा वितरण प्रणाली को मजबूत करने, जन-समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासन-जनता के बीच बेहतर समन्वय बारे विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर पंचायती राज विभाग, शहरी विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित अधिकतम शिकायतों का निवारण 26 दिसंबर तक सुनिश्चित करें, ताकि गुड गवर्नेंस के उद्देश्य को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।
इस अवसर पर उपायुक्त ने यह भी बताया कि कार्यालयों में प्राप्त भौतिक (फिजिकल) शिकायतों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जा सकता है, जिससे शिकायतों की ट्रैकिंग सरल होती है और वास्तविक शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित होती है।
इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रतिदिन पोर्टल की नियमित समीक्षा करें, ताकि शिकायतें अनावश्यक लंबित न रहें।
बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय, संवेदनशीलता एवं समयबद्धता के साथ कार्य करते हुए सुशासन के उद्देश्यों को सफल बनाएं।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, एसडीएम प्रियांशु खाती, चंद्रवीर सिंह, उपनिदेशक कृषि भूपेंद्र सिंह व उद्यान प्रमोद शाह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

शादी में 50 व अंतिम संस्कार में 20 लोग हो सकते इकट्ठा: डीसी

सामाजिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक आयोजन पर रोक 21 अप्रैल तक बढ़ी ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज यहां एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिला ऊना में सभी सामाजिक, सांस्कृतिक,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिज मैदान पर केंद्र सरकार की प्रदर्शनी के तीसरे दिन राष्ट्र निर्माण पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन

शिमला 09 नवंबर – केंद्र सरकार के पिछले 9 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर राजधानी शिमला के रिज मैदान में आयोजित प्रदर्शनी के तीसरे दिन शिमला के जनसामान्य ने बढ़-चढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा की अंजना के भारतीय सेना में मेजर बनने पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने बधाई दी

एएम नाथ : कांगड़ा : वीरभूमि कांगड़ा की रहने वाली अंजना के भारतीय सेना में मेजर बनने पर उन्हें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वीप के माध्यम से ज़िला में बढ़ेगा मतदान प्रतिशत – DC मनमोहन शर्मा

सोलन :  लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सोलन ज़िला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों 50-अर्की, 51-नालागढ़, 52-दून, 53-सोलन (अ.जा.) तथा 54-कसौली (अ.जा.) में मतदान प्रतिशत को अधिक से अधिक बढ़ाने पर बल दिया जाएगा ताकि लगभग...
Translate »
error: Content is protected !!