प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजियार में धूमधाम से मनाया विश्व पर्यटन दिवस : किसी भी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का विशेष योगदान: DC अपूर्व देवगन

by

चंबा, 28 सितंबर
जिला पर्यटन विभाग चंबा के सौजन्य से बुधवार को विश्व पर्यटन दिवस जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजियार में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने इस दौरान कार्यक्रम में पधारे समस्त लोगों का अभिनंदन किया। विश्व पर्यटन दिवस के महत्व पर विभागीय गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी |
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि दुनियाभर में हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस को मनाने का मुख्य ध्येय पर्यटन के प्रति लोगों में जागरूकता लाना है।
उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटन लोगों को आपस में जोड़ता है और एक-दूसरे के कल्चर के बारे में ज्ञान देता है। किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
उन्होंने कहा कि पर्यटन से हम विभिन्न स्थानों के बारे में, वहां के लोगों के बारे में, तथा स्थान विशेष की संस्कृति व रीति रिवाजों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। यही कारण है कि पर्यटन का किसी भी क्षेत्र की आर्थिकी के अलावा समाज में भी एक विशिष्ट स्थान है। उन्होंने कहा कि नौजवानों को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। जिसके लिए पर्यटन के क्षेत्र की बारीकियां को सीखना और समझना बहुत ही जरूरी है।
उपायुक्त ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस एक ऐसा माध्यम है जिससे हम पर्यटन से सम्बन्धित समस्त गतिविधियों तथा पर्यटन व्यवसाय की अपार संभावनाओं के बारे में आमजन को अवगत करवाते है।
इस दौरान उन्होंने प्रधान ग्राम पंचायत खज्जियार, पर्यटन व्यवसाय के हित धारकों , खज्जियार व डलहौज़ी होटल व पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन से जुडे लोगों के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विभाग की ओर से आयोजित की गई चंबा अचम्भा” फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विभिन्न विजेताओं को उपायुक्त द्वारा पुरस्कृत भी किया गया जिसमें स्टिल फोटोग्राफी में गौरव शर्मा और शॉर्ट फिल्म श्रेणी में दीपक सम्मी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इस दौरान जिला पर्यटन विभाग की ओर से स्थानीय कलाकारों द्वारा दिनभर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और खजियार में देश-विदेश से आए हुए पर्यटकों का पारंपरिक तरीके से पुष्प देकर, तिलक लगाकर व मिठाई बांट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत खजियार देशराज शर्मा,अमित वकील,रितिका, पंकज शर्मा,खजियार ओर डलहौजी होटल एसोसिएशन व पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सदस्यों सहित काफी मात्रा में पर्यटन मौजूद

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

32 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा: डीसी अमरजीत सिंह

3 मार्च को चलाया जाएगा पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान, डीसी ने दिए निर्देश हमीरपुर 17 फरवरी। राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला हमीरपुर में भी 3 मार्च को पांच वर्ष तक के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री मणिमहेश यात्रा 2026: बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति : 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

एएम नाथ। चम्बा : श्री मणिमहेश यात्रा-2026 पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए इस वर्ष पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण कोई भी श्रद्धालु...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

समोसा 5 रुपये मध्य प्रदेश में, लेकिन जालंधर में समोसे की कीमत 10 रुपये तय : चुनाव कमीशन ने तय कीमतों मुताबिक

नई दिल्ली, 30  मार्च :  पंजाब के जालंधर में लोकसभा चुनाव में खड़े उम्मीदवार अपने प्रचार अभियान और जनसभाओं के दौरान लोगों को जलपान कराने के लिए एक कप चाय और एक समोसे के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संविधान दिवस पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दिलाई शपथ : संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा रखने का किया आह्वान

एएम नाथ। चम्बा : संविधान दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली। उपायुक्त मुकेश...
Translate »
error: Content is protected !!