प्राचीन शिव मंदिर भनौता मे लगा विशाल फसली भण्डारा

by
एएम नाथ। चम्बा :  जिला की भनौता ग्राम पंचायत के स्थानीय लोगों के सहयोग से हर बार रबी और खरीफ की फसलों को घर पर एकत्रित करने के बाद सबसे पहले शिव शंकर को अर्पित कर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है l जोगिंदर सिंह मिंया ने जानकारी देते हुए बताया की यहाँ प्राचीन परम्परा के अनुसार ग्रामीण अपनी फ़सल का कुछ हिस्सा भोले शंकर को अर्पित किया जाता है । परन्तु वर्तमान में यह परम्परा एक विशाल भंडारे में परिवर्तित हो गई है लोग अपने अपने घरों से दही दूध व अनाज लेकर आते है।  जिसको प्रसाद के रूप मे भण्डारे का आयोजन कर किया जाता है l इसी तरह मक्की की फ़सल भी ज़ब त्यार हो जाती है तो तब भी भण्डारा का आयोजन किया जाता है l
दिन भर भजनो की गूँज के साथ शिव के चेलों से आगामी फ़सल का सही होना और समय समय पर वारिश होने का वरदान लिया जाता है तथा गांव मे हर और खुशहाली और समृद्धि की कामना शिव शंकर के समुख़ की जाती है l इस दौरान गाँव का हर एक व्यक्ति अपनी तरफ से इच्छानुसार आर्थिक सहयोग और श्रम दान का सहयोग करता है l
आज के भंडारे में मंदिर के पुजारी देश राज डोगरा ने गांव के सभी ग्रामीणों से आग्रह किया है कि आगामी फसली भंडारे में गाँव के हर परिवार के एक एक सदस्य शिव मंदिर मे कमेटी निर्मित कर उसमे जुड़ना सुनिश्चित करें ताकि जनसहभागिता से मंदिर के जीर्णोद्धार पर भी कुछ कार्य किया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फौजा सिंह ने साबित किया असंभव कुछ भी नहीं, 89 की उम्र में दौड़े पहली बार मैराथन

चंडीगढ़ : फौजा सिंह ऐसी शख्सीयत हैं, जिन्होंने रिटायरमेंट के बाद अपना हुनर साबित किया और यह बताया कि अगर आपके अंदर प्रतिभा है, तो कोई भी बाधा उसे बाहर आने से रोक नहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीजेपी में लीडरशिप को लेकर छटपटाहट : नाकामियां छुपाने के लिए हिमाचल सरकार पर लगाए आरोप – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  भाजपा आज मुद्दा विहीन और नेता विहीन पार्टी हो गई है। भाजपा नेताओं में लीडरशिप को लेकर छटपटाहट चल रही है वह किसी से छिपी नहीं हैं। वे अपनी नेतागिरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पवन शर्मा बने गद्दी कल्याण बोर्ड के सदस्य

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से गद्दी कल्याण बोर्ड के सदस्यों की घोषणा के साथ ही भरमौर विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े पवन शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

19 पद भरे जाएंगे, बसाल को मिला विद्युत विभाग का नया सब डिवीजन

बसाल में सब डिवीजन के बाद थाना कलां में डिवीजन खोलना विचाराधीन ऊना- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बसाल...
Translate »
error: Content is protected !!