प्रियंका दास ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फ़हराया तिरंगा : गढ़शंकर के गांव मोरांवाली की है प्रियंका दास

by

गढ़शंकर,16 अगस्त: गढ़शंकर की निकटवर्ती तथा शहीद भगत सिंह के ननिहाल गांव मोरांवाली की लड़की प्रियंका दास ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर भारत का तिरंगा फहरा कर पंजाब व भारत देश का नाम रोशन किया है। प्रियंका दास गत दिनों अफ्रीका के लिए रवाना हुई थी। प्रियंका दास को शहीद ए आज़म सरदार भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर तथा दी एक्स सर्विसमैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट गढ़शंकर और क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा आर्थिक सहायता देते हुए अफ्रीका के लिए शुभकामनाओं सहित रवाना किया था। अफ्रीका पहुंची प्रियंका दास ने कुछ ही समय में अफ्रीका की सबसे ऊंची 19340 फुट ऊंचाई वाली चोटी माउंट किलीमंजारो को सर करते चोटी पर पहुंच कर जहां भारत का तिरंगा फहराया वहीं उसने शहीद ए आज़म भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर तथा दी एक्स सर्विसमैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट का बैनर भी साझा किया है। प्रियंका दास की इस प्राप्ति को लेकर गढ़शंकर के इलाके के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
उल्लेखनीय है कि गढ़शंकर के गांव मोरांवाली की लड़की प्रियंका दास पुत्री नारायण दास को अफ्रीका के तनजायन किल मजरू में माउंटेन ट्रैकिंग में भाग लेने के लिए चुने जाने पर ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबाल स्टेडियम सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल गढ़शंकर में रवाना करते हुए शहीद ए आज़म भगत सिंह फुटबाल क्लब गढ़शंकर तथा एक्स-सर्विसमैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया था। प्रियंका दास इवेंट के लिए अफ्रीका जाने वाली भारत की इकलौती तथा पंजाब की पहली लड़की है। इस मौके
अफ्रीका की चोटी पर पहुंच कर प्रियंका दास ने कहा कि शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर और एक्स सर्विसमैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा दिए गए मुफ्त प्रशिक्षण और सहयोग की सराहना की।
प्रियंका दास की इस प्राप्ति पर खुशी जाहिर करते हुए शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर के अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय ने कहा कि उनके समूह क्लब को प्रियंका की उपलब्धि पर गर्व है। प्रियंका दास एक मेहनती तथा समर्पित खिलाड़ी है जिसमें हमारे क्लब का नाम रोशन किया है। उसका 19 अगस्त को भारत आने पर गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा।
प्रियंका दास को ट्रेनिंग देने वाले दी एक्स सर्विसमैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट गढ़शंकर के सदस्य सूबेदार केवल सिंह भज्जल तथा लखविंदर कुमार पारोवल ने प्रियंका की उपलब्धि पर खुशी प्रकट करते प्रियंका दास को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रियंका दास की प्राप्ति पर केवल उन्हें ही नहीं बल्कि पूरे भारत को गर्व है और उसका भारत आने पर गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब, यूटीआई मुलाजिम व पेंशनर फ्रंट ने पे कमीशन की रिपोर्ट को लेकर प्रदर्शन किया

गढ़शंकर – पंजाब व यूटीआई मुलाजम और पेंशनर्स फ्रंट ने 8-9 को कलम छोड़ हड़ताल करते हुए गढ़शंकर के सेकड़ों मुलाजिमों ने फ्रंट के राज्य स्तरीय नेताओं मखन सिंह वाहिदपुर व रामजी दास चौहान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संत निरंकारी मिशन के स्वयं सेवकों ने की पेयजल स्रोतों की सफाई

पट्टा मेहलोग,22 फरवरी (तारा) : संत निरंकारी मिशन की बरोटीवाला शाखा के स्वयंसेवियों ने ” स्वच्छ जल स्वच्छ मन ” कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत कैंडोल के गांव पिपलटा में पीने के पानी की...
article-image
पंजाब

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा की एडिशन सेशन जज रायपुर, छत्तीसगढ़ अमित कोहली से विशेष बातचीत

वकील से जज बनने के सफर और न्याय व्यवस्था से जुड़े कई अहम पहलुओं पर चर्चा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने एडिशनल सेशन जज अमित कोहली से एक विशेष बातचीत की,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रभु राम उत्सव के लिए अयोध्या से पहुंची ज्योति : बददी पहुंचने पर रामभक्तों ने किया भव्य स्वागत,

22 को दशहरा मैदान में स्थापना दिवस पर राम के रंग में डूबेगा बददी बददी, 10 जनवरी (तारा) : श्री राम सेना हिमाचल की ओर से आयोध्या से लाई गई ज्योति का बददी में पहुंचने...
Translate »
error: Content is protected !!