प्रो. लखविंदरजीत कौर ने खालसा कालेज के कार्यकारी प्रिंसिपल का चार्ज संभाला

by

गढ़शंकर । बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर की कार्यकारी प्रिंसिपल के रूप प्रो. लखविंदरजीत कौर इंचार्ज इतिहास विभाग ने पदभार ग्रहण किया। कालेज प्रबंधन की ओर से कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो. जसपाल सिंह के सेवानिवृत्त होने पर प्रो लखविंदरजीत कौर को यह यह जिम्मेदारी सौंपी गई। कालेज के टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ ने प्रो लखविंदरजीत कौर को इस अवसर पर शुभकामनाएं भेट की। कार्यकारी प्रिंसिपल लखविंदरजीत कौर ने शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी व सचिव विद्या सुखमिंदर सिंह का धन्यवाद का करते हुए कहा कि इस जिम्मेदारी का निरपक्षता से वहन करेगी। उन्होंने कालेज स्टाफ सदस्यों को आश्वासन दिया कि वह संस्थान की प्रगति के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौढ़ी ने केंद्रीय जेल होशियारपुर का किया औचक दौरा : जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कैदियों की सुनी समस्याएं

होशियारपुर, 22 जुलाईः डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने आज केंद्रीय जेल होशियारपुर का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जेल में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ये खबर आपको चौंका देगी – NEET UG परीक्षा में रैंक 1 लाने वाले ने क्यों की फांसी लगाकर आत्महत्या

दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। देशभर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG में AIR-1 रैंक हासिल करने वाले नवदीप सिंह ने आत्महत्या कर ली। 25 वर्षीय...
Translate »
error: Content is protected !!