सकूलों में लगातार हो रही चोरियां को लेकर डीटीएएफ का प्रतिनिधिमंडल डीएसपी गढ़शंकर के रीडर से मिला

by

गढ़शंकर । तहसील गढ़शंकर के विभिन्न सकूलों में लगातार हो रही चोरियां को लेकर प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार के नेतृत्व में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल डीएसपी गढ़शंकर के रीडर गुरमिंदर भाटिया से मिला और पुलिस की कार्यशैली की निंदा की। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीटीएएफ के राज्य प्रचार सचिव सुखदेव डानसीवाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तहसील गढ़शंकर क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में लगातार चोरी हो रही है। जिसमें थाना, महताबपुर, बोड़ा से लाखों रुपये के एलईडीज, कैमरा, कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, डीवीआर, रेफ्रिजरेटर आदि सामान और मिड डे मील का अनाज चोरी हो चुका है। गोगो स्कूल के ताले तोड़े गए । उन्हींनो ने चोरों को तुरंत पकड़ने की मांग की । इस समय सतपाल केलर, मनजीत सिंह, हंस राज गढ़शंकर, जरनैल सिंह, योग राज, बलजीत सिंह बोधन, हरजिंदर सिंह राजदीप सिंह, इदरजीत कौर, मैडम पूनम, वासुदेवा गोस्वामी, गीतांजलि आदि शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिल्ली में कितने मुसलमान बने विधायक : पिछली बार से कम या ज्यादा

साल 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में कुल 5 मुस्लिम विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इनमें पांचों विधायक आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 2020 के विधानसभा चुनावों में...
article-image
पंजाब

आप विधायक की बढ़ीं मुश्किलें :दूसरी पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी के सनौर से विधायक हरमीत पठानमाजरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी दूसरी पत्नी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है। उन्होंने आरोप...
article-image
पंजाब

अपहरण और हत्या के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 9 साल बाद अब जांच के लिए एसआईटी गठित

अप्रवासी भारतीय पर दर्ज अपहरण और हत्या के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 9 साल बाद अब जांच के लिए एडीजीपी एएस राय की अध्यक्षता में एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट...
article-image
पंजाब

वोटर लिस्ट में नाम हटने पर राघव चड्ढा का AAP पर हमला, पार्टी ने आरोपों को किया खारिज

चड्ढा बोले- ‘शिफ्टेड’ मार्क करना राजनीतिक बदले की कार्रवाई; AAP का पलटवार- SIR चुनाव आयोग की प्रक्रिया, सरकार की कोई भूमिका नहीं चंडीगढ़/नई दिल्ली। पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत जारी ड्राफ्ट...
Translate »
error: Content is protected !!