फगवाड़ा रोड पर बढ़ते ट्रैफिक और दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन छठ पूजा के दुकान फोकल प्वाइंट मार्ग पर लगवाए: रमाशंकर/राजीव 

by
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :   छठ पूजा आस्था का महापर्व है और अब ये पूजा पुरे विश्व में पवित्रता के साथ मनाया जाता है इनके पूजन में पवित्रता और शुद्धता का विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ता है यह बात दुर्गा पूजा सेवा समिति के चेयरमैन रमाशंकर ने कही है।  उन्होंने आगे कहा कि होशियारपुर में भी बहुत सारे स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन किया जाता है।  जिसके खरीददारी के लिए रहीमपुर में मछली मार्किट में फगवाड़ा रोड पर सड़क किनारे दुकानें लगती हैं । अत्यधिक भीड़ होने के कारण इस रोड पर इन दिनों ट्रैफिक की समस्या ओर दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है । इसलिए प्रशाशन को चाहिए कि लोगों की आस्था का ख्याल करते हुए छठ पूजा के सामग्री का बाजार तीन दिन के लिए फोकल प्वाइंट मार्ग पर लगवाया जाए ताकि मंडी में धान लेकर आने वाले किसान और पूजा की सामग्री खरीदने वाले व्रती सबकी आस्था बनी रहे और शहर के लोगों को जाम का सामना ना करना पड़े साथ ही मछली मार्किट से भी ये पूजा की दुकानें दूर हो जाएगी। इस मौके पर समिति के प्रधान राजीव ठेकेदार, खजांची राजिंदर प्रसाद, वरिष्ठ सलाहकार वासुदेव झा, अमित कुमार, संतोष कुमार, जितेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

धर्मनिरपेक्षता के लिए बादल साहब की सोच अपनाएं राजनीतिक दल’

लंबी । पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की दूसरी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को गांव बादल में हजारों लोगों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर धार्मिक हस्तियां भी मौजूद थीं।...
article-image
पंजाब

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले डॉ. नरेश भूम्बला, संगठन और सामाजिक मुद्दों पर की चर्चा

मानवाधिकार संरक्षण और युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के विषय पर हुई बातचीत, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं गढ़शंकर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से डॉ. नरेश कुमार...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में चल रही कक्षाओं बी.एससी. और बी.ए. तृतीय सेमेस्टर का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रही कक्षा बीएससी और बीए तृतीय सेमेस्टर का नतीजा शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा...
पंजाब

पंजाब सरकार ने 11,782 करोड़ आबकारी राजस्व जुटाया

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राजस्व संग्रह में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है।  इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि 11,200 करोड़ रुपए...
Translate »
error: Content is protected !!