फतेहगढ़ साहिब में पलटी बस : 7 श्रद्धालुओं की मौत, 21 जख्मी

by

फतेहगढ़ साहिब : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में बुधवार सुबह सड़क हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। बस्सी पठाना के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस एक बस के पलटने के कारण यह दुर्घटना हुई।

इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। आपातकालीन टीमों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग पीड़ितों की मदद के लिए दौड़ पड़े।

घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल

हादसा बस स्टॉप से ​​1.5 किलोमीटर पहले हुआ। एसएसपी डॉक्टर शुभम अग्रवाल ने कहा, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक बस बिजली के खंभे से टकराकर पलटी जिसके कारण इसमें करंट फैल गया। मरने वालों में एक ही परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

बैसाखी मेले के लिए श्री आनंदपुर साहिब गए थे श्रद्धालु

हादसे के समय बस में 40 लोग सवार थे और उनकी मंज़िल उस जगह से सिर्फ़ 1.5 किलोमीटर दूर थी, जहां यह घटना हुई। जैसे ही हादसे की ख़बर फैली, स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल को श्री आनंदपुर साहिब में बैसाखी मेला आयोजित किया गया था और इसमें शामिल होने के लिए फतेहगढ़ साहिब से श्रद्धालुओं की एक बस श्री आनंदपुर साहिब गई थी। दिन के समय मेले में शामिल होने के बाद, वे सभी रात को बस से अपने घर लौट रहे थे।

अचानक बस में आई तकनीकी खराबी

पुलिस के मुताबिक रात लगभग नौ बजे आसपास जब श्रद्धालुओं की बस हिम्मतपुरा गांव के पास पहुंची, तो अचानक बस में कोई तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद बस ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे लगे एक बिजली के खंभे से टकरा गई। खंभे से टकराने के बाद बस में हल्का बिजली का झटका लगा। हालांकि, बस एक झटके के साथ पलट गई, जिसके कारण बिजली के झटके से ज़्यादा नुकसान नहीं हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

20 वर्षीय युवक की हत्या का मामला : होशियारपुर पुलिस ने पांच आरोपी गिरफ्तार

होशियारपुर , 13 जनवरी :  जिले में 20 वर्षीय युवक की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। होशियारपुर के एसएसपी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साईं में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक : जैविक खेती और किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

बीबीएन, 17 जून (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के साईं में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं समाजसेवी हंसराज चंदेल ने की।...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज भारत लाने की पहल तेज, सीएम भगवंत मान ने ब्रिटेन के कानूनविदों से मांगा सहयोग

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज प्राप्त करने में राज्य सरकार की सहायता के लिए ब्रिटेन के कानूनविदों से समर्थन की अपील की। अपने सरकारी...
article-image
पंजाब

स्‍वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर किए 31 सरकारी स्‍कूलों के नाम

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्‍य के 31 स्‍कूलों के नाम स्‍वंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर कर दिया है। देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद स्‍वतंत्रता...
Translate »
error: Content is protected !!