फल एवं सब्जियों से विभिन्न उत्पाद तैयार करने की ली ट्रेनिंग : डॉ संजीव नरियाल, बागवानी विकास अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण का संचालन किया

by

धर्मशाला, 25 अगस्त। बागवानी विभाग के फल विधायन केंद्र नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा में डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर के अंतिम वर्ष के 12 विद्यार्थियों को 04 अगस्त से 25 अगस्त 2023 तक 21 दिन का फल एवं सब्जियों के परिरक्षण संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों द्वारा फल एवं सब्जियों से विभिन्न उत्पाद बनाने संबंधी विस्तार पूर्वक प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्राप्त की गई।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों द्वारा फल एवं सब्जियों से कई प्रकार के उत्पाद तैयार किए गए डॉ संजीव नरियाल, बागवानी विकास अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण का संचालन किया गया । प्रशिक्षण के आखिरी दिन केंद्र के प्रभारी, फल प्रद्योगविज्ञ (डिप्टी डायरेक्टर) डॉ के के भारद्वाज ने विद्यार्थियों से कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार संबंधी अनेक जानकारियां सांझा कीं तथा विद्यार्थियों को फल एवं सब्जियों से बने पदार्थ तैयार कर इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाने का आह्वान किया ।
प्रशिक्षण के समापन पर डॉ भारद्वाज ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी बंटे । प्रशिक्षणार्थियों में मारवी, बिट्टू, आकांक्षा, बिपाशा, अपेक्षा, विवेक, मानसी, आयुष, प्रियांशु, कशिश, माधवी तथा अंकुश ने डी ए वी यूनिवर्सिटी जालंधर की तरफ से इस प्रशिक्षण के लिए बागवानी विभाग हिमाचल प्रदेश का आभार व्यक्त किया ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया वे पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि के लिए की कामना

पठानिया ने मंढ़ौर नाग जात्र मेले के समापन समारोह में भाग लिया आपदा प्रभावित परिवारों को वितरित की 1 लाख 45 हजार की राहत राशि एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) :  विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ल्यूमिनस कम्पनी सामाजिक क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का कर रही निर्वहन – डीसी

जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रदान की अत्याधुनिक तकनीक से लैस एंबुलैंस ऊना, 24 मार्च – विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर काॅर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी यानि सीएसआर के तहत ल्यूमिनस पाॅवर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले आगामी बजट में दिखेगी आत्मनिर्भर एवं समृद्ध हिमाचल की झलक

एएम नाथ। शिमला  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में एक निजी चैनल के कार्यक्रम चौपाल में भाग लेते हुए कहा कि राज्य सरकार हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन की भावना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अम्ब में पोल्ट्री फार्म में आग लगने से 450 मुर्गियों की मौत

ऊना । अम्ब थाना क्षेत्र के चक गांव में एक पोल्ट्री फार्म में आग लगने से लगभग 450 मुर्गियों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।  पुलिस ने बताया कि यह...
Translate »
error: Content is protected !!