फैक्ट्री के फ्रिज में एक कुत्ते का कटा हुआ सिर मिला : मोमोज़ और स्प्रिंग रोल बनाने वाली फैक्ट्री में मिली गंदगी

by

मोहाली :  मोमोज़ और स्प्रिंग रोल खाने के अगर आप शौकीन हैं, तो आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह संभव है कि जो मोमोज़ आप आनंद से खा रहे हैं, वह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो।
कई बार हमें खाने के नाम पर अस्वच्छ चीजें परोसी जाती हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें खाने में कीड़े या मृत चूहों का पाया जाना आम बात है। गंदगी से भरे किचन में ऐसे खाद्य पदार्थ बनाए जाते हैं, जबकि खाने की जगह को इस तरह सजाया जाता है कि कोई भी यह नहीं सोच सकता कि यह कितना अस्वच्छ है।

पंजाब के मोहाली में फैक्ट्री की स्थिति :  हाल ही में पंजाब के मोहाली के मटौर में एक मोमोज़ और स्प्रिंग रोल बनाने वाली फैक्ट्री का मामला सामने आया है। इस फैक्ट्री में बेहद गंदगी के बीच खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे थे। जब फैक्ट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां छापा मारा। जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। फैक्ट्री के फ्रिज में एक कुत्ते का कटा हुआ सिर मिला, जबकि बर्तनों में जानवरों के मांस के टुकड़े भी पाए गए। कुत्ते के शरीर का अन्य हिस्सा गायब था, और सिर को जांच के लिए वेटरनरी विभाग को भेजा गया। इसके अलावा, फैक्ट्री में सड़ी हुई बंद गोभी और अन्य खराब सामग्री का उपयोग किया जा रहा था।

फैक्ट्री पर कार्रवाई :  वायरल वीडियो में यह स्पष्ट था कि जहां मोमोज़ रखे गए थे, वहां गंदगी का आलम था। सड़ी गोभी और अन्य खाद्य सामग्री फैक्ट्री में बिखरी हुई थी। मोमोज़ को गंदे तेल में तला जा रहा था। यह फैक्ट्री मोमोज़ और स्प्रिंग रोल को कई स्थानों पर कार्रवाई की और खराब खाद्य सामग्री को नष्ट किया। खाद्य सामग्री के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है, और रिपोर्ट जल्द ही आएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए और उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जो करना है करो हफ्ते भर में शंभू बॉर्डर खोलो : पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट

चंडीगढ़  : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने हरियाणा सरकार को अंबाला के निकट शंभू सीमा पर लगाए गए अवरोधक एक सप्ताह के भीतर हटाने का बुधवार को आदेश दिया।  किसान 13 फरवरी से...
article-image
पंजाब

Students of Vidya Mandir Senior

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /May 26 : Two students of Vidya Mandir Senior Secondary Model School, Shimla Pahari, Shweta and Sakshi Behl — won the bronze medal while representing Punjab’s basketball team at the national level....
Translate »
error: Content is protected !!