मृतक युवक के पहचान हिमाचल के गांव धनपुर के नरिंदर कुमार बिंदी के तौर पर हुई

by

गढ़शंकर :  गांव सीहवां में माता मनसा  देवी के मदिर के पीछे मिले शव की पहचान हो गई है।  उक्त युवक हिमाचल के गांव धनपुर का निकला और पुलिस ने परिवारिक सदस्यों के बयानों पर धारा 174 की कारवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंप दिया।  उक्त मृतक युवक की पहचान हिमाचल प्रदेश के थाना हरोली के अंतर्गत पड़ते गांव धनपुर का नरिंदर कुमार उर्फ़ बिंदी पुत्र सुरिंदर सिंह (30) के तौर पर हुई।
मृतक युवक के पिता सुरिंदर कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दो दिन पहले काम के लिए नरिंदर कुमार गया था। लेकिन जब वह  वापिस नहीं आया तो  हमने तलाश की और नरिंदर कुमार का शव गांव सीहवां में माता के मदिर के पीछे मिला। उसके नाक में से पानी निकल रहा था।  लगता उसने  कोई जहरीली चीज खाई होगी। एएसआई वासदेव ने बताया के मृतक के पिता के बयानों के पर करवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा शव वारिसों को सौंप दिया। अगली कारवाई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर कर दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को ओटीटी से हटाई

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म ‘सतलुज’ को रिलीज के केवल दो दिन बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में लोहड़ी का त्योहार मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में संचालित शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में लोहड़ी का त्योहार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धूने की...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा सत्रः टोकरी में गोबर लेकर पहुंचा विपक्ष, स्टोन क्रशर को लेकर टकराव, किया वॉकआउट

एएम नाथ। धर्मशाला :  हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन जहां विपक्षी विधायक गारंटियों को चोला पहने विधानसभा पहुंचे थे वहीं आज दूसरे दिन वे गोबर लेकर पहुंच गए। हाथों में गोबर...
Translate »
error: Content is protected !!