फौजी की गोली मारकर हत्या, बहन को मिलने आया : दो युवक बाइक पर आए जो फौजी गुरसेवक सिंह को गोलियां मार कर फरार हो गए

by

अमृतसर । बहन को गांव ठठियां मिलने आए फौजी की गोली मारकर हत्या करने का मामले में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद किया, एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जोधबीर सिंह निवासी गांव लद्धू, थाना सदर पट्टी जिला तरनतारन ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह कृषि का काम करता है। वे तीन भाई-बहन हैं। बहन मनदीप कौर की चार वर्ष पहले कंवलजीत सिंह निवासी गांव ठठियां, थाना जंडियाला गुरु जिला अमृतसर के साथ शादी हुई थी। उसका छोटा भाई गुरसेवक सिंह जो आर्मी में करीब साढ़े तीन वर्ष से ड्यूटी कर रहा है। 17 जून को वह अपने गांव छुट्टी आया था।
26 जून को अपने घर से बहन मनदीप कौर को मिलने गांव ठठिया गया था। सोमवार रात वक्त करीब रात के 12 बजे उसके, जीजा कंवलजीत सिंह निवासी गांव ठठिया ने फोन किया कि वह गुरसेवक सिंह, आकाशदीप सिंह, गुरमेहकदीप सिंह, मनदीप सिंह और संदीप सिंह जंडियाला की ओर खाने-पीने के लिए गए थे। करीब रात के साढे नौ बजे वह सभी तीन मोटरसाइकिल पर गांव ठठिया को आ रहे थे। वह और आकाशदीप सिंह उनके पीछे रोमनप्रीत सिंह, संदीप सिंह और सबके पीछे गुरमेहक सिंह और गुरसेवक सिंह थे। जब वह पेट्रोल पंप गांव जानिया से थोड़ा आगे गए तो पीछे से दो युवक बाइक पर आए जो गुरसेवक सिंह को गोलियां मार कर फरार हो गए। घायल हालत में गुरसेवक को रात के करीब ढाई बजे उसका जीजा कंवलजीत सिंह बहन मनदीप कौर और उनके पारिवारिक सदस्य सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने गुरसेवक सिंह को मृत घोषित कर दिया। आकाशदीप सिंह, गुरमेहक़दीप सिंह, मनप्रीत सिंह और संदीप सिंह ठठिया में से कोई भी वहां पर मौजूद नहीं। जब इनके परिवार वालों से पूछताछ की तो वह घरों में नहीं थे और इनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ रहे थे ।
मृतक के भाई जोधबीर सिंह ने आशंका जताई कि हो सकता है कि उनके जीजा को इस मामले की पहले जानकारी हो। वहीं, एसएचओ जंडियाला बलविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की रही है। मृतक के भाई जोधबीर सिंह के बयानों पर उक्त पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गीता नगीना धाम में मूर्ति स्थापना 21 अक्टूबर को: बिट्टू पाजी

गढ़शंकर । श्री श्री 1008 गुरु गंगा दास महाराज जी की अपार कृपा तथा धन-धन बापू कुंभ दास जी महाराज जी के जन्म स्थान एवं समाधि स्थान गीता नगीना धाम गांव पाहलेवाल में चाचा...
article-image
पंजाब

याचिकाकर्ता को पंजाब DGP समेत 3 पुलिस अधिकारियों को एक लाख देने मुआवजा के हाईकोर्ट ने दिया आदेश

चंडीगढ़ :  पजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने एक याचिकाकर्ता को तीन पुलिसकर्मियों को 1 लाख रुपये प्रत्येक का भुगतान करने का आदेश दिया। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने सोमवार को राजबीर सिंह बराड़...
पंजाब

सुंदर शाम अरोड़ा की तरफ से सरदार बहादुर अमीं चंद सोनी आर्म्ड फोरसिज प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह और अम्बिका सोनी का धन्यवाद

बजवाड़ा इंस्टीट्यूट पंजाब के लड़के-लड़कियों की भारतीय फौज में नुमायंदगी को और बढ़ायेगा – अरोड़ा होशियारपुर, 3 फरवरीः  पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने गाँव बजवाड़ा में बनने वाले सरदार...
Translate »
error: Content is protected !!