बग्गा को मोहाली ला रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने रोका , दिल्ली में पुलिस पर किह बग्गा को अगवा करने का मामला दर्ज : बग्गा को पंजाब पुलिस ने दिल्ली से किया था ग्रिफ्तार

by

दिल्ली :    दिल्ली भाजपा के नेता तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने दिल्ली गिरफ्तार करने के बाद पंजाब ला रही पुलिस को  रास्ते में हरियाणा पुलिस ने रोका।  पंजाब साइबर सेल की टीम ने शुक्रवार सुबह यह कार्रवाई की। उनके खिलाफ मोहाली साइबर थाने में केस दर्ज है।  हरियाणा पुलिस दुआरा बग्गा को ले रही पुलिस पार्टी को रोकने के खिलाफ पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर ली है।

तजिंदर के पिता ने दिल्ली के जनकपुरी थाने में पंजाब पुलिस के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज कराया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस की सूचना पर बग्गा को ले जा रही पंजाब पुलिस की गाड़ी को हरियाणा पुलिस ने रोक लिया। पंजाब पुलिस गिरफ्तारी के बाद बग्गा को दिल्ली से मोहाली ले जा रही थी। वहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाना है। बग्गा पर फिल्म कश्मीर फाइल्स को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। मोहाली के डीएसपी सुखनज सिंह के मुताबिक  बग्गा को जांच में शामिल होने के लिए पांच बार  नोटिस भेजे गए लेकिंग बग्गा पुलिस के समक्ष पेश नही हुए। जिसके बाद आज उन्हें पंजाब पुलिस ने दिल्ली से जइफ्तार किया था।

बग्गा के करीबियों के मुताबिक करीब 12 गाडिय़ों में 50 पुलिसकर्मी उनके दिल्ली स्थित घर पर पहुंचे। परिजनों ने कहा कि पहले कुछ पुलिस वाले घर के अंदर आए। उन्होंने कुछ देर बात की। इसके बाद बाहर से बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी घर में घुस गए और बग्गा को पकडक़र ले गए। बग्गा का मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। तजिंदर बग्गा के पिता प्रितपाल सिंह ने कहा, ‘पंजाब पुलिस के लोग तजिंदर को खींचकर ले गए। उन्हें पगड़ी भी नहीं पहनने दी। जब मैंने वीडियो बनाने की कोशिश की, तो मुझे रोककर एक कमरे में ले गए। वहां मेरे मुंह पर मुक्का मारा। पंजाब पुलिस मेरा फोन भी छीनकर ले गई। अरविंद केजरीवाल मेरे बेटे को जबरदस्ती फंसाना चाहते हैं।’

इसके बाद प्रितपाल बग्गा ने जनकपुरी थाने पहुंचकर पंजाब पुलिस के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। उनके साथ दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी थे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा के युवा नेता को जबरन उठवाना और बुजुर्ग पिता से मारपीट करवाना केजरीवाल की तानाशाही मानसिकता का प्रमाण है।

उधर दिल्ली में थाना जनकपुरी के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर केजरीवाल पर धक्केशाही के आरोप लगाए है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विकास फंडों का सही प्रयोग कर तय समय पर विकास कार्य बनाए जाए यकीनी: करमजीत कौर

चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने ब्लाक तलवाड़ा व हाजीपुर में ‘पंजाब निर्माण प्रोग्राम’ के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों का लिया जायजा अधिकारियों को टीम बन कर एकजुटता व तालमेल के साथ कार्य करने...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में हुई सालाना एथलेटिक मीट में साहिबज़ादा अजीत सिंह हाउस पहले नंबर पर रहा

हरजोत सिंह और हरप्रीत कौर बेस्ट एथलीट बने, चीफ गेस्ट हरदेव सिंह कहमा ने कॉलेज को 2 लाख देने का ऐलान किया गढ़शंकर – बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देवबंद से त्रिलोकपुर आई थी नमक की बोरी में पिंडी के रूप में माता बालासुंदरी : माता बालासुंदरी त्रिलोकपुर मेला 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2024

एएम नाथ।  नाहन :  महामाया बाला सुंदरी का भव्य मंदिर सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से करीब 22 किलोमीटर दूर त्रिलोकपुर नामक स्थल पर विराजमान है। त्रिलोकपुर का नाम तीन शक्ति मंदिरों से निकला है...
article-image
पंजाब

“Let the Punjabi Flag Fly

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 15 : The newly composed song “Let the Punjabi flag fly high across the world” by internationally acclaimed writer, lyricist, and journalist S. Ashok Bhora has become a hot topic...
Translate »
error: Content is protected !!