बच्ची का चेहरा टायर के नीचे आ गया, आंखें निकलीं बाहर : बच्ची की माँ ने कहा – जितने पैसे चाहिए ले लो, मेरी बेटी को लौटा दो

by

लुधियाना , 16 दिसंबर :  सेक्टर-32 स्थित बीसीएम  स्कूल में बस ने दूसरी क्लास की छात्रा को कुचल दिया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची का चेहरा टायर के नीचे आ गया था, जिससे उसकी आंखें भी बाहर निकल गईं। स्कूल स्टाफ बच्ची को फोर्टिस अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की पहचान भामिया रोड निवासी अमायरा सूद (7) के रूप में हुई है। उसके पिता आर एंड डी स्कूल के प्रिंसिपल हैं। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। उनका आरोप है कि स्टाफ ने स्कूल का गेट अंदर से बंद कर लिया। जब हंगामा किया तो उन्हें अंदर जाने दिया गया। स्कूल स्टाफ ने घटनास्थल की फुटेज गायब की है।   हंगामे की सूचना पर थाना डिवीजन नंबर 7 के एसएचओ  भूपिंदर सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। लोगों को समझाकर शांत किया गया।

एक बच्चे के पेरेंट अमित विज ने बताया कि मैं सुबह बच्चों को छोड़ने के लिए स्कूल में आया था। स्कूल स्टाफ बच्ची को वैन में लेकर जा रहे थे। उसके चेहरे पर टायर चढ़ा हुआ था और उसकी आंखें बाहर निकली हुईं थी। इसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह मौके पर ही दम तोड़ चुकी थी। घटना के बाद दूसरे पेरेंट्स भी मौके पर पहुंच गए। किसी को स्कूल स्टाफ ने अंदर नहीं जाने दिया।

टीचरों ने हमें कुछ नहीं बताया :  अमायरा की मां रुपिंदर कौर ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि बेटी को बस से चोट लगी है। मैडम ने उनसे कहा कि वह ठीक है। इसके बाद हमें टीचरों ने कुछ नहीं बताया। स्कूल की लापरवाही है। उसकी पूरी आंख बाहर आई हुई थी। जितने पैसे चाहिए ले लो, लेकिन मेरी बेटी को लौटा दो।

बस स्कूल की नहीं, प्राइवेट :  बीसीएम  स्कूल के प्रिंसिपल डीपी गुलेरिया ने बताया कि आज सुबह 8.25 बजे बच्चे स्कूल में आ रहे थे। बच्ची बस से उतरकर डिसबैलेंस हो गई और बस से टकराकर उसकी मौत हो गई। जिस बस से बच्ची की टक्कर हुई, वह स्कूल की नहीं थी। ये सभी प्राइवेट हैं। बसें बच्चों को छोड़ने के लिए स्कूल के अंदर आती हैं।  बस का ड्राइवर और कंडक्टर यहीं है। हमने पुलिस को बस के डॉक्यूमेंट सौंप दिए हैं। हम पुलिस को पूरा सहयोग कर रहे हैं। फुटेज में हादसा होता नहीं दिखा, लेकिन हादसे के बाद एक बच्चा बच्ची को लेकर जाते हुए दिख रहा है। बच्ची आगे वाली खिड़की से उतरी थी। पीछे जाकर टायर की चपेट में आ गई। 

एसीपी सुमित सूद ने बताया कि हादसा स्कूल के अंदर ही हुआ है। सीसीटीवी  कैमरे की फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली है। बस का नंबर भी हमारे पास है। हम ड्राइवर की पहचान कर रहे हैं, उसकी ऑफिस से डिटेल निकाली जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकार के दावों के उल्ट पारोवाल, साधोवाल, पुरखोवाल व हाजीपुर से गुजरने वाली सडक़ की हालत बहुत खस्ता : लवली खन्ना

गढ़शंकर: गढ़शंकर के गांव पारोवाल, साधोवाल, पुरखोवाल व हाजीपुर से गुजरने वाली सडक़ की हालत बहुत खस्ता है। जगह जगह गड्डे पड़े हुए है और गांवो के भीतर गड्डों में पानी भरा हुया है।...
article-image
पंजाब

अंबेडकर सेना ने पंजाब में नशाखोरी रोकने और चुनाव में ईवीएम मशीन की जगह बैलेट पेपर का प्रयोग करने की मांग

राज्यपाल और राष्ट्रपति को भेजने के लिए नायब तहसीलदार गढ़शंकर  को सौंपा गढ़शंकर को ज्ञापन गढ़शंकर : ऑल इंडिया अंबेडकर सेना की पंजाब इकाई ने पंजाब में नशाखोरी को रोकने और ईवीएम मशीनों के...
article-image
पंजाब

एन.ओ.सी/एन.डी.सी. न मिलने पर हलफनामे के साथ दाखिल किए जा सकते हैं नामांकन पत्र

आर.ओ. की ओऱ से रिपोर्ट देने के लिए संबंधित अथारिटी को भेजे जाएंगे नामांकन दस्तावेज,    संबंधित अथारिटी 24 घंटों के भीतर देगा रिपोर्ट होशियारपुर, 30 सितंबर :  पंचायत चुनावों से संबंधित नामांकन दाखिल करने को...
article-image
पंजाब

टेक्निकल सर्विसेज यूनियन के मुलाजिम 13 से 17 सितंबर पर रहेंगे सामूहिक छुट्टी पर 

गढ़शंकर, 12 सितंबर: टेक्निकल सर्विसेज यूनियन, ज्वाइंट फोरम तथा एकता मंच, जूनियर इंजीनियर संगठन द्वारा संयुक्त रूप से तय किये कार्यक्रम अनुसार मंडल कार्यालय गढ़शंकर में धरना दिया गया। चल रहे संघर्ष में समूचे...
Translate »
error: Content is protected !!