बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया

by
*पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हारचक्कियां में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत*
*16 लाख से बने अतिरिक्त कमरे का लोकार्पण, उत्कृष्ट छात्रों को किया सम्मानित*
एएम नाथ शाहपुर, 9 दिसम्बर :  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हारचक्कियां के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त कमरे का विधिवत लोकार्पण किया।
May be an image of one or more people and text
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कलस्टर प्रणाली लागू कर रही है, जिससे प्रयोगशालाओं, खेल मैदान, पुस्तकालय एवं अन्य संसाधनों का बेहतर उपयोग कर विद्यार्थियों को उन्नत सुविधाएँ प्रदान की जा सकेंगी।
उन्होंने नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई बाल पौष्टिक आहार योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि सप्ताह में एक दिन बच्चों को अंडा या स्थानीय फल उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिससे पोषण स्तर में सुधार होगा।
May be an image of one or more people and text
*चंगर क्षेत्र पर विशेष ध्यान*
उपमुख्य सचेतक ने बताया कि चंगर क्षेत्र की पंचायतों के लिए करोड़ों रुपये की सूखाहार योजना तैयार की जा रही है, जिससे लगभग 2000 किसानों की 337 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए 3.16 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं, जिससे क्षेत्र को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
उन्होंने अवगत करवाया कि आईटीआई हारचक्कियां के लिए 25 कनाल भूमि ट्रांसफर हो चुकी है, शीघ्र ही नया भवन निर्मित होगा और अतिरिक्त ट्रेड भी शुरू किए जाएंगे। इसके साथ ही हारचक्कियां तहसील भवन का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा।
*नई घोषणाएँ*
विद्यालय में एक और अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा।
1 अप्रैल 2026 से सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को पानी की बोतलें उनके द्वारा उपलब्ध करवाई जाएँगी।
May be an image of one or more people, crowd, temple and text
इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।
*पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम*
समारोह में वर्षभर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
हारचक्कियां एक्स-सर्विसमेन लीग ने उपमुख्य सचेतक के माध्यम से विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स किट भेंट की।
प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के लिए कबड्डी मैट उपलब्ध करवाने, अतिरिक्त कमरा निर्माण करवाने और स्कूल को सीबीएसई पैटर्न में लाने के लिए आभार व्यक्त किया।
May be an image of one or more people, dais and text that says "राजकीयउत्क राजकी य उत्क हारचकिक माध्यमिक লা कांगडा (हि. 0 အ E のい S"
छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों व नशा मुक्ति पर आधारित नृत्य-नाटिका ने सभी को प्रभावित किया।
विद्यालय के एक प्रतिभाशाली विद्यार्थी ने उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया को उनकी स्वयं बनाई हुई पेंटिंग भेंट की।
*उपस्थित गण*
इस अवसर पर एटीसी शाहपुर प्रभारी वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया, अधिशाषी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, बीडीओ रैत कमलजीत, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल पुंज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डीडी शर्मा, सलाहकार विनय, जिप सदस्य नीना ठाकुर, रीना पठानिया, चंगर कांग्रेस प्रधान सुर्जन, भीखम सिंह, ओमप्रकाश, रेखा चौधरी, एसएमसी प्रधान मेहर चंद, विक्रम गुलेरिया, निशा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूलों के प्रधानाचार्य, स्टाफ, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सारी जिंदगी जिन्हें कोसते रहे, आज उन्हीं का किया स्वागत : भाजपा के पुराने नेताओं-कार्यकर्ताओं ने दिल पर पत्थर रख फूलों संग किया नए सदस्यों का वेलकम

एएम नाथ। हमीरपुर : ‘अपने होठों पर तबस्सुम को सजाए बैठे हैं। जख्म गहरे हैं मगर छिपाए बैठे हैं…।’ एक शायर की लिखी ये पक्तियां इतना समझाने के लिए काफी हैं कि दिल न...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तड़पा-तड़पा की पति की हत्या – चावल में ब्लड कैंसर की देती थी दवा मिला कर

कर्नाटक के उडुपी से हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 44 वर्षीय बालकृष्ण की तबीयत तीन सप्ताह पहले खराब हो गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें पीलिया हो गया था और...
हिमाचल प्रदेश

संबल योजना के तहत जिला ऊना से प्राप्त हुए कुल 142 आवेदन, 91 लाभार्थियों को दो गई मदद गगरेट उपमंडल से 16 आवेदन प्राप्त हुए, 11 लाभार्थियों को जारी हुई आर्थिक सहायता

जिला ऊना में 91 लाभार्थियों को जारी की कुल 26.46 लाख रुपए की आर्थिक मदद ऊना: जिला प्रशासन की संबल योजना के तहत 30 जून 2022 तक जिला ऊना से कुल 142 आवेदन प्राप्त...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जिले में सूखे जैसी स्थिति के कारण यहां के कृषि और अन्य कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ऊना में कोविड और सूखे की स्थिति की समीक्षा की ऊना : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला ऊना के बचत भवन में कोविड-19 और सूखे जैसी स्थिति की समीक्षा बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!