बजट सत्र की तैयारियां शुरू, 500 जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

by
एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 14 से 29 फरवरी तक चलने वाले बजट सत्र को लेकर शिमला पुलिस ने यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बजट सत्र के दौरान शिमला में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। शिमला में सत्र के दौरान उच्च अधिकारियों सहित करीब 500 जवान तैनात रहेंगे। शहर के प्रवेशद्वार शोघी बैरियर, टुटू चौक, मशोबरा बाइफिरकेशन, मैहली-जुन्गा बाईपास, सैंज खड्ड, कुपवी, चौपाल के अंतरराज्यीय बैरियर कुडडू और जमराड़ी चेक पोस्ट पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।
संदिग्ध पर नजर रखने के निर्देश :   सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बाहरी क्षेत्र से आने वाले हर संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। बजट सत्र के लिए तैयार किए ट्रैफिक प्लान के मुताबिक शिमला शहर को पांच सेक्टरों में बांटने की तैयारी है। टुटू से कैनेडी हाउस तक पहला सेक्टर रहेगा। दूसरा सेक्टर शोघी से रेलवे स्टेशन तक होगा। रेलवे स्टेशन से कुमार हाउस तीसरा सेक्टर चिह्नित किया है। रेलवे स्टेशन से ओल्ड बस स्टैंड होते सचिवालय को चौथा सेक्टर जबकि विक्ट्री टनल से वाया लक्कड़ बाजार-ढली को सेक्टर पांच में रखा है।
सीसीटीवी और ड्रोन से गतिविधि पर निगाह : पुलिस की टीमें सीसीटीवी और ड्रोन से भी हर गतिविधि पर निगाह रखेगी। विधानसभा के गेटों पर मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। सत्र के दौरान यातायात व्यवस्था की निगरानी एसपी कार्यालय में बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से होगी। अधिकारी रियल टाइम ट्रैफिक को जान सकेंगे। साथ में यातायात को सुचारू चलाने के लिए अधिकारी यहीं से ट्रैफिक जवान को निर्देश देंगे। असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर भी तीसरी आंख का कड़ा पहरा रहेगा। इसके अलावा ड्रोन की नजर रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अंतर्गत बजौरा से मनाली के मध्य में गैरकानूनी निर्माण कार्य पर नजर रखें – DC तोरूल एस रवीश

एएम नाथ। कुल्लू 26 जुलाई।   जिला स्तरीय समन्वय समिति (नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग) की बैठक वीरवार को उपायुक्त तोरूल एस रवीश की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।  उन्होंने नगर एवं ग्राम नियोजन नियमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री स्वतंत्रता दिवस समारोह में करेंगे ध्वजारोहण : पुलिस ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन, प्रशासन ने की तैयारियां आरंभ

धर्मशाला, 07 अगस्त। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। इसमें उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने सोमवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 दो की मौत : कुल्लू के राणाबाग-सेरी मार्ग पर सेब की पेटियों से लदी एक पिकअप खाई में गिरी

एएम नाथ। कुल्लू : कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार राणाबाग-सेरी सड़क मार्ग पर सेब की पेटियों से लदी एक पिकअप गाड़ी खेनवी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मल्टी टास्क वर्करों को तोहफा, ग्रुप-सी भर्ती में हिमाचलियों को प्राथमिकता

सौर ऊर्जा और दूध उत्पादकों को प्रोत्साहन, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज शिमला में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल...
Translate »
error: Content is protected !!