बद्दी फैक्ट्री अग्निकांड : मृतकों की संख्या हुई 5, लापता की तलाश जारी, CM व विधानसभा अध्यक्ष ने घटना पर दुःख जताया

by
एएम नाथ। सोलन (बद्दी) :  बद्दी के झाडमाजरी में अरोमा परफ्यूम फैक्ट्री में बिते दिन हुए अग्निकांड में बीते 24 घंटो से राहत एंव बाचाव कार्य जारी है। वर्तमान में 30 लोगो का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा था ।
एक युवती की पीजीआई में मौत हो गई है तो वहीं अभी तक इस कंपनी से 4 शवों को राहत एंव बचाव टीम ने निकाल लिया है। करीब 9 लोग अभी भी लापता है जिनकी तलाश कंपनी में ही की जा रही है। कहीं कहीं अभी भी आग से यह कंपनी धधक रही है।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि चार शवों को बाहर निकाला गया है। करीब 9 लोगों के अंदर फंसे होने की संभावना है।  उन्होंने कहा कि घायलों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चला है। राहत एंव बचाव कार्य युद्व स्तर पर जारी है। जब तक सभी लोग नहीं मिल जाते तब तक राहत एंव बचाव कार्य जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन जिला के नालागढ़ क्षेत्र के झाड़माजरी स्थित एक निजी फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर दुःख व्यक्त किया है।
उन्होंने जिला प्रशासन को घटना की जांच करने और प्रभावित परिवारों को हरसम्भव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
वहीं विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भी इस घटना में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में महंगी सीमेंट पर पीएम मोदी ने कसा तंज … कहा GST घटा तो हिमाचल सरकार लग गई लूटने

एएम नाथ । शिमला : जीएसटी 2.0 ने त्योहारी सीजन में आम जन को काफी राहत दी है। इनमें से एक सीमेंट के दाम कम होना भी है, जिसपर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय सशस्त्र सेना में भर्ती की जानकारी के लिए अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में लगेगा स्टॉल

एएम नाथ। चंबा, 25 जुलाई :   भारतीय सशस्त्र सेना में भर्ती  से संबंधित संपूर्ण जानकारी के लिए अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला- 2024 में  एक स्टॉल लगाया जा रहा है। उपनिदेशक सैनिक कल्याण कैप्टन अनुमेहा पराशर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार मलबे में धंसे लोगों की लाशें निकालने के लिए भी नहीं बनने दे रही सड़क : जयराम ठाकुर

हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद भी सड़क न बनने देने का क्या औचित्य,  लोगों की समस्याओं में उनके साथ हर हाल में खड़े रहेंगे हम गोद लिए हुए बागा चुनोगी स्कूल पहुंचे नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुटासनी में शूटिंग रेंज डेढ़ से दो सालों मे बनकर होगा तैयार : विक्रमादित्य सिंह ने कुफरी के नजदीक चियोग में आयोजित 29वी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

शिमला 15 जून – प्रदेश सरकार के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज कुफरी के समीप चियोग में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।...
Translate »
error: Content is protected !!