बलजिंदर मान द्वारा लिखित ‘माहिलपुर का फुटबाल संसार’ का प्रिं हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब ने किया लोकार्पण

by

माहिलपुर – प्रिं हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब माहिलपुर द्वारा विख्यात लेखक बलजिंदर मान द्वारा फुटबाल पर लिखी गई पुस्तक ‘माहिलपुर का फुटबाल संसार’ का लोकार्पण 59वे प्रिं हरभजन सिंह ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट के अवसर पर समारोह पूर्वक किया गया। समारोह की प्रधानगी श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज के प्रिं डॉ जसपाल सिंह व प्रिं हरभजन सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा यूके ने कहा कि गौरव की बात है कि बलजिंदर मान ने माहिलपुर इलाके के प्रसिद्ध फुटबाल खिलाड़ियों की जानकारी का खजाना एक पुस्तक में रूप में लोगों के सामने रखा है और उनका यह प्रयास सराहनीय है। इस अवसर पर बलजिंदर मान ने कहा कि उन्होंने इलाके के दो सौ के करीब मशहूर खिलाड़ियों से संबंधित जानकारी इस पुस्तक में समेटने की कोशिश की है। इस दौरान खेल लेखक व कोच शीतल सिंह पलाही ने कहा कि खेल साहित्य के रूप में स्वस्थ व तंदरुस्त समाज की सिरजना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आर्ट पेपर पर छपी यह पुस्तक इतिहासिक दस्तावेज है। डॉ जंग बहादुर सेखो ने कहा कि पंजाबी भाषा मे छपी यह पुस्तक अंग्रेजी पुस्तकों का मुकाबला करती है, जिससे सिद्ध होता है कि माँ बोली भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की हो रही है। प्रधानगी मंडल में शामिल सेवानिवृत्त एसपी शविंदरजीत सिंह बैंस, अर्जुनवार्ड विजेता गुरदेव सिंह गिल व अर्जुनवार्ड विजेता माधुरी ए सिंह बैंस ने कहा कि ऐसे साहित्य की समाज को बहुत जरूरत है। चिंतक विजय कुमार बंबेली ने कहा कि अपने अमीर विरासत को संभालने की और यह बढ़िया कदम है। इस पुस्तक के लेखन के लिए बलजिंदर मान का विशेष रूप से सन्मान किया गया। प्रिं हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा यूके ने मान द्वारा लिखित पुस्तक उच्चकोटि की है और इसमें फुटबाल खिलाड़ियों के संबंध में दी गई जानकारी महत्वपूर्ण है। कालेज प्रिं डॉ जसपाल सिंह ने कहा कि बलजिंदर मान बाल साहित्य के क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान कर इलाके का नाम रौशन कर रहे हैं। इस समारोह में अवतार लंगेरी, पम्मी खुशहालपुरी, बग्गा आर्टिस्ट, चंचल सिंह बैंस, कुंदन सिंह सजन, हरदेव सिंह ढिल्लों, अनूप सिंह लूडू, दलजीत सिंह बैंस, सुखमन सिंह व हरिनंदन सिंह खाबडा भी उपस्थित थे।

फ़ोटो : बलजिंदर मान द्वारा लिखित पुस्तक ‘माहिलपुर का फुटबाल संसार’ का लोकार्पण करते हुए कुलवंत सिंह संघा यूके, प्रिं डॉ जसपाल सिंह, डॉ जंग बहादुर सिंह सेखो, एसपी शविंदरजीत सिंह बैंस, व विजय कुमार बंबेली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अच्छे कर्म ही भवसागर से पार कर सकते, इसलिए हमेशा गरीबों तथा गौ माता की सेवा करनी चाहिए : महाराज यशगिरी जी सलोह वाले

कालेवाल बीत में धार्मिक समागम करवाया गढ़शंकर।  गांव कालेवाल बीत में बाबा केशव पुरी के समाधी स्थल पर वार्षिक धार्मिक समागम करवाया गया।  जिसमें भारी  संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया।...
article-image
पंजाब

रोटरी क्लब मिड टाउन के प्रोजेक्ट ‘रिसाइट विजन’ के तहत कम दृष्टि वाले विद्यार्थियों को चश्मे वितरित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रोटरी क्लब मिड टाउन के सामाजिक कल्याण प्रोजेक्ट ‘रिसाइट विजन’ के अंतर्गत रोटरी क्लब होशियारपुर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एलिमेंट्री स्कूल शिमला पहाड़ी चौक, बहादुरपुर के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपी चंडीगढ़ के सेक्टर 22 के होटल से ग्रिफ्तार : मृतक नवीन शेखावत ने रेकी की थी, हत्या की साज़िश में भी शामिल था

नई दिल्ली : सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपियों को ग्रिफ्तार कर पुलिस उनसे पूछताछ की जा रही है। इस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपियों ने बताया कि हत्या करने...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर ब्लॉक समिति के सर्वसम्मति से संपन्न : डॉ. परमजीत पाल चेयरमैन व जसपाल कौर बनी वाईस चेयरमैन

गढ़शंकर | गढ़शंकर ब्लॉक में ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाईस चेयरमैन का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। यह चुनाव पंजाब के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी, गढ़शंकर के उपमंडल मजिस्ट्रेट परमप्रीत सिंह और...
Translate »
error: Content is protected !!