बसी गुलाम हुसैन में 2100 कुण्डीय शिव- शक्ति महायज्ञ के लिए भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना 11 अक्टूबर को

by

महंत श्री उदय गिरि जी की उपस्थिति में होगा धार्मिक कार्यक्रम, डॉ. हर्षविंदर सिंह पठानिया ने दी जानकारी

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा बसी गुलाम हुसैन में 2100 कुण्डीय शिव- शक्ति महायज्ञ के आयोजन को लेकर 11 अक्टूबर 2026 को यज्ञ स्थल पर सुबह शुभ महूर्त में 10 से 11 बजे तक भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सारा कार्यक्रम महंत श्री उदय गिरि जी की देख रेख तथा निर्देश में होगा, विधायक ब्रह्म शंकर जिंम्पा , हिंदुजा ग्रुप के डॉ एस के चड्डा के साथ साथ इलाके के अनेकों गणमान्य अतिथि विशेष रूप इस दुर्लभ क्षणों के साक्षी बनने को उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए प्रार्थना की जाएगी।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डॉ. हर्षविन्दर सिंह पठानिया ने बताया कि 2100 कुण्डीय शिव- शक्ति महायज् धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक सद्भावना का प्रतीक है। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, शांति और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं तथा हमारी प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने बताया कि भूमि पूजन और ध्वज स्थापना के साथ महायज्ञ की तैयारियों को धार्मिक रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। इस पावन अवसर पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और सर्वकल्याण की कामना की जाएगी।

डॉ. हर्षविंदर सिंह पठानिया ने समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें और 2100 कुण्डीय शिव-शक्ति महायज्ञ को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने के साथ-साथ सेवा, सद्भाव और मानव कल्याण का संदेश भी देते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर नेचर फेस्ट -पर्यटन व संस्कृति विभाग की ओर से 1 से 5 मार्च तक होगा : कोमल मित्तल

दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में होगा मुख्य कार्यक्रम व सिंगर नाइट,   नारा डैम, थाना डैम, चौहाल डैम में करवाई जाएंगी कैंपिंग, ट्रैकिंग, नाइट लाइव बैंड, ऑफ रोडिंग, बोटिंगस, शिकारा राइड्स, जंगल सफारी, नेचर वॉक, बर्मा...
article-image
पंजाब

फौज में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए गढ़शंकर में विशेष कैंप आज 

गढ़शंकर, 7 अप्रैल: फौज में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए गढ़शंकर में 8 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे कचहरी परिसर में विशेष कैंप लगाया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते एक्स सर्विसमेन...
article-image
पंजाब

डॉ. दलजीत अजनोहा को बत्रा परिवार द्वारा विशेष समारोह में सम्मानित किया गया

होशियारपुर/ ब्यूरो : प्रसिद्ध हस्ती डॉ. दलजीत अजनोहा को बत्रा परिवार द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम एक भावनात्मक अवसर था, जहां डॉ. अजनोहा को समाज के प्रति उनके...
Translate »
error: Content is protected !!