बस ट्रक दुर्घटना में 1 की मौत : मृतक की पत्नी के बयान पर बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

by
गढ़शंकर , 2 नंबवर । थाना माहिलपुर पुलिस ने बस ट्रक दुर्घटना में मृतक व्यक्ति की मौत होने पर मृतक की पत्नी कमला श्रीवास्तव के बयान पर कार्यवाही करते हुए बस चालक के विरुद्ध धारा 281,106,324(4) बी एन एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
कमला श्रीवास्तव निवासी जमीन मनोली तहसील बड़ी ब्राह्मणा जिला सांबा जम्मू ने थाना माहिलपुर पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह अपने 58 वर्षीय पति अनुराग श्रीवास्तव जो अलीगढ़ उत्तरप्रदेश में काम करता था के साथ 30 अक्टूबर को दिल्ली से जम्मू जाने के लिए गोयन कंपनी की बस नंबर एच आर 38- ए बी – 7897 में सवार होकर चले थे। उसने बताया कि रास्ते में बस चालक लापरवाही से ड्राइव कर रहा था और उनकी बस ने जब माहिलपुर को क्रास किया तो बस चालक ट्रक को ओवरटेक कर बस की ब्रेक ट्रक के आगे लगा दी जिसके चलते ट्रक बस के पीछे टकरा गया और इस टक्कर में मेरे पति व वह घायल हो गई। उसने बताया कि इस दुर्घटना के बाद राहगीरों ने उन्हें सिविल अस्पताल माहिलपुर इलाज के लिए दाखिल कराया जबकि उसके पति अनुराग श्रीवास्तव को अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 बच्चों की मां को हुआ लव : खुशी-खुशी किया फोन, कहा- जान सुनो. दौड़ा-दौड़ा आया आशिक

कहते हैं कि प्यार में कोई बंदिश नहीं होती. प्यार तो किसी भी उम्र में हो सकता है. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां 5 बच्चों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलवामा अटैक की प्लानिंग, सेना की मूवमेंट की जानकारी, गाजियाबाद के गद्दारों का खुला राज, आका निकला ISI

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से पकड़े गए 6 संदिग्धों से हुई पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि ये सभी संदिग्ध आईएसआई की एक बड़ी साजिश के हिस्सा...
article-image
पंजाब

सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म के खिलाफ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीएसपी से की शिकायत

गढ़शंकर, 26 अगस्त : विश्व हिंदू परिषद (पंजाब) और बजरंग दल ने सोशल मीडिया नेटवर्क साइट फेसबुक पर हिंदू समाज के देवी-देवताओं का अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए डीएसपी...
article-image
पंजाब , समाचार

101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज महाराणा प्रताप चौक में किया गया स्थापित :देश के प्रति सर्मपण की भावना पैदा करता है तिरंगा – जिम्पा

होशियारपुर, 15 अक्टूबर कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने रविवार महाराणा प्रताप चौक (प्रभात चौक) होशियारपुर में 101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित कर इसे देश के महान सपूत व वीर योद्धा महाराणा...
Translate »
error: Content is protected !!