असी चम्बयाल’ नाम से मोबाइल ऐप लांच : जरूरतमंद रोगियों को  रक्तदाता ढूंढने में मिलेगी सुविधा

by
एएम नाथ। चंबा :  विधायक नीरज नैय्यर, उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल, कृषि उपज  विपणन  समिति के  ज़िला अध्यक्ष ललित ठाकुर ने संयुक्त रूप से  ‘असी चम्बयाल’ नाम से एक मोबाइल ऐप  को आज उपायुक्त कार्यलय  कक्ष से लांच किया।
रक्तदान कार्य से  जुड़ी  सामाजिक संस्था चंबा  सेवियर तथा हिम आँचल न्यूज़ के तत्वावधान में  ‘असी चम्बयाल’ नाम के इस मोबाइल ऐप से  जरूरतमंद रोगियों के तीमारदारों  को रक्तदाता ढूंढना आसान होगा साथ  में स्वेच्छा  से रक्तदान करने वाले लोगों को भी जरूरतमंद रोगियों की जानकारी इस ऐप के माध्यम से  मिल सकेगी।
ज़िला की समृद्ध लोक संस्कृति की  जानकारी, रोजगार तथा समाचार भी मोबाइल ऐप में उपलब्ध होंगे।
इस अवसर पर चंबा सेवियर संस्था से  चरण जीत सिंह, हिम आँचल न्यूज़ से आँचल मोंगिया, रमेश कुमार उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर शहर में स्थापित होगा ग्रामीण हाट

रोहित भदसाली। हमीरपुर 01 अक्तूबर। जिला मुख्यालय में ग्रामीण हाट (अपनी मंडी) की स्थापना के लिए कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) की ओर से सभी आवश्यक औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहीं प्रतिभा सिंह : 4500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज जारी करने के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

बाढ़ प्रभावित शारटी, कुकलाह और खोलानाल में लिया पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा मंडी, 26 अक्तूबर। मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद व प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बरसात में आई बाढ़ से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सुधार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय

रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी की बैठक में मंत्री राजेश धर्माणी ने दिए मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश अस्पताल को 91 लाख रुपये के आधुनिक चिकित्सा उपकरण मिलेंगे; डायलिसिस मशीनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में दो अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन लोगों की मौत

कुल्लू : कुल्लू में दो अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। गतरात्रि तलोगी के पास एक स्कूटी ट्रक के साथ टकरा गई। हादसे...
Translate »
error: Content is protected !!