बहला-फुसला कर लडक़ी ले जाने के मामले में पर्चा दर्ज

by

बंगा : थाना सदर पुलिस ने नाबालिगा को बहला फुसला कर  घर से भगाने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिगा के पिता ने बताया कि वह अपनी नाबालिग लडक़ी को बीती 13 मई को स्कूल से छुट्टी होने उपरांत घर अकेली छोड़ कर काम पर गया था। उसने बताया कि जब देर शाम उसका सारा परिवार कार्य से घर वापस आया तो उसकी लडक़ी अपने सभी सर्टीफकेट और आधार कार्ड लेकर घर से चली गई थी। उन्हें संदेह है कि कोई अज्ञात लडक़ा उसकी नाबालिग लडक़ी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। थाना सदर पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ  मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा में भारतीय मूल के 28 वर्षीय युवक की हत्या : ब्रिटिश कोलंबिया गैंगवार से जुड़ा मामला

वर्नाबी (कनाडा): कनाडा में शनिवार को भारतीय मूल के एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। वैंकूवर की एक पत्रकार के अनुसार यह हत्या ब्रिटिश कोलंबिया के बर्नाबी शहर में हुई गोलीबारी...
article-image
पंजाब

पिस्तौल के बल पर युवती को अगवा करने की कोशिश : तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज , 1 गिरफ्तार

पठानकोट। गांव चश्मा में पिस्तौल के बल पर 18 वर्षीय युवती को अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने युवती को अगवा करने की नीयत से घर में घुसकर...
article-image
पंजाब

प्रेस, पुलिस और प्रशासन द्वारा नशे के विरुद्ध युद्ध विषय पर सेमिनार करवाया – सरकारी स्कूलों में 1 अगस्त से नशा मुक्ति विषय पर पाठ्यक्रम शुरू होगा : हरजोत सिंह बैंस

नशा तस्करों द्वारा काली कमाई से बनाए महिलों को ध्वस्त किया जा रहा : डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और एसएसपी गुलनीत खुराना नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले और समाज का मार्गदर्शन करने वाली...
article-image
पंजाब

विश्व मजदूर दिवस पर लगे कैंप में मजदूरों ने किया खूनदान

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : बीडीसी बल्ड सैंटर की तरफ से मजदूर दिवस पर इंडियन सोसायटी आफ ब्लड ट्रंसफ्यूज़न एडं इम्युनोहेम्याटोलाजी पंजाब चैप्टर(आईएसबीटीआई) के सहयोग से खूनदान कैंप लगाया गया। जिसमें 22 व्यक्तियों ने स्वैच्छिक...
Translate »
error: Content is protected !!