बहू ने बुजुर्ग सास के सिर पर बाल्टी मारी : लात मारकर फिर शौचालय में धकेला

by
बरनाला :  जिले के गांव खुड्डी में एक बुजुर्ग महिला को उसकी पुत्रवधू बाल्टी व लातों से मारपीट रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में पुत्रवधू महिला अपनी सास के सिर में बाल्टी व लात मार कर पीटते हुए उसे शौचालय में धकेल रही है। नग्न अवस्था में बुजुर्ग महिला बार-बार उससे नहीं मारने के लिए गुहार लगा रही है।
बार-बार अपने बेटे को पुकार रही थी महिला :  बहू जब बुजुर्ग को पीट रही थी तो बीच-बीच में महिला अपने पुत्र सीरा को भी पुकार रही है कि वह कहां है। इस संबंध में पुलिस चौकी हंडिआया के प्रभारी तरसेम सिंह ने कहा कि सेवा संभाल करने वाली एक समाजसेवी संस्था व गणमान्यों की बैठक हुई थी। बैठक में बुजुर्ग महिला के पुत्र ने माफी मांगते हुए कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा उसके परिवार का मामला है। इसको लेकर उनका पारिवारिक समझौता हो गया है।
पत्नी की हत्या के दोष में पति को उम्रकैद  :  वहीं, एक और घटना की बात करें तो जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरप्रीत कौर रंधावा की अदालत ने मूल रूप से झारखंड निवासी और वर्तमान में आलमगीर, लुधियाना में रहने वाले मोहम्मद रवानी को पत्नी शकील बीवी की हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।
अदालत ने दोषी पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने फैसले में स्पष्ट किया कि इस तरह के गंभीर अपराधों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि समाज में अपराधों की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। जानकारी के अनुसार यह मामला 11 मई 2020 को पुलिस थाना ढेहलो में गांव धांधरा निवासी सुखराज सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 7 मई 2020 को जब वह दोपहर करीब 11 बजे अपने खेतों की ओर जा रहा था, तब उसने कुएं के पास एक महिला का शव देखा। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि दोषी मोहम्मद रवानी ने अपनी पत्नी पर अनैतिक संबंधों का शक करते हुए उसकी हत्या कर दी थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

एसएचओ का पुलिस लाईन तवादला, ब्राहमण सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष शौरी के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर

संगठन के पदाधिकारियों ने डीएसपी औजला को दर्ज मामले संबंधी कागजात सौंपें गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस दुारा ब्राहमण सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष कुलभूशन शौरी के खिलाफ कल दर्ज किए मामले को लेकर विभिन्न संगठनों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में दूरसंचार सेवाओं के सुधार को लेकर बैठक आयोजित : 4जी संतृप्ति परियोजना के कार्य में लाई जाए तेजी : डीसी मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिले में दूरसंचार से संबंधित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा के लिए आज दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के वीडियो...
article-image
पंजाब

BJP’s Stellar Wins in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 4 : Former Cabinet Minister and senior BJP leader Tikshan Sood’s home turned into a jubilant celebration hub as party workers gathered in large numbers to congratulate him on the assembly election...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 25 पेट्रोलिंग मोटर साइकिलों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना : 3.72 करोड़ रुपये की लागत से शिमला के लिए 19 और नूरपुर पुलिस जिला के लिए छह पेट्रोलिंग मोटर साइकिलें की प्रदान

एएम नाथ। शिमला/ नूरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज चौड़ा मैदान, शिमला से यातायात के सुचारू संचालन और सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत शिमला और नूरपुर पुलिस जिला के लिए हाई विज़िबिलिटी क्षमता...
Translate »
error: Content is protected !!