बाईक सवार से लूट के मामले में अज्ञात लूटेरों के खिलाफ मामला दर्ज

by
गढ़शंकर : चंड़ीगढ़-हशियारपुर मुख्य मार्ग  पर गांव सतनौर के पास एक बाईक सवार युवक को तेजधार हथियार के बल पर लूट करने पर अज्ञात बाईक सवार लूटेरों खिलाफ मामला दर्ज किया है।
      प्राप्त जानकारी मुताबिक हरप्रीत सिंह निवासी चमकौर साहिब (रोपड़) हाल निवासी सलेमपुर (गढ़शंकर) ने गढ़शंकर पुलिस पास दिए बयान में कहा कि वह गटर साफ करने का काम करता है। गत दिवस देर शाम करीब साढ़े दस वजे अपने बाईक (पीबी-12-बी-4180)पर सवार होकर अपने घर वापिस जा रहा था। जब वह गांव सतनौर के पास पहुंचा ही था तो चिट्टे रंग के बाईक पर सवार होकर आए तीन लूटेरों ने तेजधार हथियार के बल पर उससे उसकी किट्ट जिसमें उसके बाईक की आरसी, दूसरे जरूरी कागजात तथा 5/6 हजार रुपए नकदी लूट कर फरार हो गए। गढ़शंकर पुलिस ने तीन अज्ञात लूटेरों खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

डंगोरी में महिला के घर से 30 बोतलें शराब बरामद, महिला मौके से निकलने में कामयाव

गढ़शंकर : बीत ईलाके के गांव डंगोरी में पुलिस ने छापा काम कर 30 बोतलें शराब बरामद कर आबाकारी एकट तहत मामला दर्ज कर लिया। इस दौरान महिला वहां से निकलने में कामयाव हो...
article-image
पंजाब

14वें  राष्ट्रीय वोटर दिवस पर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में तहसील स्तरीय समागम आयोजित 

गढ़शंकर, 25 जनवरी : आज 14वें राष्ट्रीय वोटर दिवस पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में तहसील स्तरीय समागम आयोजित किया गया। इस समागम में माननीय एसडीएम शिवराज सिंह बल्ल ने विशेष रूप से...
article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल सुखवीर सिंह बादल के हाथ में सुरक्षित – लक्खी, खेड़ा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   शिरोमणि अकाली दल (बादल) की एक विशेष बैठक शिरोमणि अकाली दल (बादल) के जिला अध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जत्थेदार इकबाल सिंह खेड़ा के नेतृत्व में गुरुद्वारा शहीदां (लधेवाल)...
Translate »
error: Content is protected !!