बाईपास, सीवरेज व पेयजल आपूर्ति हेतु डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने अधिकारियों से बैठक की : सेखोवाल गांव में एक करोड़ पचास लाख रुपये से ट्यूबवैल लगाने की प्रक्रिया पूरी

by

गढ़शंकर : विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज गढ़शंकर के बाईपास, सीवरेज और माहिलपुर के पीने के पानी की दो नलकूप व सीवेज और अन्य विकास कार्यों हेतु पंजाब मंडी बोर्ड, पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड, पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से स्थानीय विश्राम गृह में विशेष बैठक की गयी। बैठक की जानकारी देते हुए श्री रौड़ी ने पत्रकारों को बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। इसी कड़ी में आज उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा गढ़शंकर बाईपास की रूपरेखा शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिये। श्री रौड़ी ने कहा कि बीत इलाके के सात गांवों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए सेखोवाल गांव में एक करोड़ पचास लाख रुपये से ट्यूबवैल लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरण छो गंगा को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए
श्री खुरालगढ़ साहिब 96 रुपए की लागत से पानी की नई नलकूप लगाई जाएगी। पंडोरी गांव में निर्विगन जलापूर्ति के लिए 19 लाख की लागत से पाइप लाइन बिछाई जा रही है। डानसीवाल गांव में 70 लाख की लागत से पेयजल के लिए टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। राजकीय अस्पताल बीनेवाल में 45 लाख की लागत से जल्द ही पेयजल ट्यूबवेल शुरू कि जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार श्री तपन भनोट, पंजाब मंडी बोर्ड के सुपरडैंट इंजीनियर, जलापूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के मुख्य इंजीनियर, पीएसपीसीएल व एस.सी. के अलावा ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी, जत्थेदार जरनैल सिंह, संजय पिपलीवाल, प्रिंस चौधरी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Rayat Institute of Pharmacy Organizes 3

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 04 : The premier institutes Rayat Institute of Pharmacy and Lamrin School of Pharmaceutical Sciences, under Lamrin Tech Skills University, Punjab successfully organized their 3rd Blood Donation Camp at Lamrin Tech Skills...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिलक्यारा सुरंग – मौत को बहुत करीब से देखा : प्यास बुझाने के लिए चट्टानों से टपकते पानी को चाटा, शुरुआती 10 दिनों तक मुरमुरे खाकर रहे जीवित

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा सुरंग से मंगलवार रात सुरक्षित बचाए गए 41 श्रमिकों में से एक श्रमिक अनिल बेदिया ने बताया कि हादसे के बाद उन लोगों ने अपनी प्यास...
article-image
पंजाब

एजीटीएफ के हत्थे चढ़ा खतरनाक जस्सा बुर्ज गैंग के सरगना : पंजाब में कर चुका कई कांड

बठिंडा :  एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और बठिंडा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान जस्सा बुर्ज गैंग के सरगना जसप्रीत सिंह उर्फ ​​जस्सा को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। तालाशी दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!