बाढ़ पीडि़त अपने नुकसान संबंधी तहसीलदार, कानूनगो या पटवारी को लिखित दे शिकायत : बाढ़ के कारण हुए नुकसान का लोगों को जल्द से जल्द दिया जाएगा मुआवजा: कोमल मित्तल

by

होशियारपुर, 19 अगस्त :   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि बाढ़ के कारण लोगों के हुए नुकसान संबंधी पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार पीडि़तों को नियमानुसार जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फसल, लोगों के मकान, कपड़े, बर्तन, पशुओं के अलावा जो नुकसान हुआ है, उस नुकसान की नियमानुसार भरपाई करते हुए पीडि़तों के खाते में मुआवजा राशी ट्रांसफर की जाएगी। वे आज मुकेरियां के अलग-अलग गांवों में लगे बाढ़ राहत कैंपों में लोगों की बाढ़ से हुए नुकसान संबंधी शिकायतें सुन रहे थे। उन्होंने बताया कि मुकेरियां के गांव सनियाल, हलेड़ जर्नादन, बेला सरियाना के अलावा टांडा के गांव अबदुल्लापुर में बाढ़ राहत कैंप लगाए गए। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इन बाढ़ राहत कैंपों में सभी संबंधित विभागों जिनमें राजस्व, पुलिस प्रशासन, कृषि, पशु पालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे और सभी ने लोगों से शिकायतें प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि लोगों से शिकायतें प्राप्त कर टीमें शिकायत के आधार पर मौका देखकर हुए नुकसान का आकलन करेगी और नियमानुसार पीडि़तों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास सरकार की ओर से पहले ही एडवांस राशी भेज दी गई है ताकि बाढ़ के कारण हुए नुकसान संबंधी लोगों को मुआवजा दिया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील है कि वे बाढ़ के कारण नुकसान संबंधी तहसीलदार, कानूनगो या पटवारी शिकायत दे सकता है। उन्होंने कहा कि पानी का स्तर धीरे-धीरे कम हुआ है और उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है,  प्रशासन उसके समाधान का प्रयास कर रहा है। इस मौके पर अन्य विभागों के अधिकारी व गणमान्य मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कॉलेज गढ़शंकर में 7 दिवसीय एनएसएस कैंप सम्पन : भाई मोहकम सिंह जी हाउस के वालंटियरों को चलंत शील्ड से किया सम्मानित

गढ़शंकर : बार अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में एनएसएस यूनिट द्वारा ‘स्वच्छ भारत अभियान एवं मेरी माटी मेरा देश’ विषय के अंतर्गत कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में लगाया गया 7...
article-image
पंजाब

रोटरी आई बैंक और कोरियन ट्रांसप्लांट सोसायटी द्वारा बैठक का आयोजन : संस्था अब तक 4138 लोगों की आंखों की पुतलियां लगवा चुकी है

गढ़शंकर, 4 दिसंबर: रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी द्वारा आज एस.डी.एम. कार्यालय गढ़शंकर में एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें रोटरी आई बैंक द्वारा लुधियाना निवासी नछत्तर सिंह की आंख का ऑपरेशन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

 केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु में बढ़ोतरी पर सरकार का रूख साफ

हर कर्मचारी की नौकरी को लेकर पद व विभाग अनुसार उसकी रिटायरमेंट को लेकर सरकार की ओर से उम्र निर्धारित गई है। अब रिटायरमेंट की उम्र  को सरकार अब पहले से भी ज्यादा करने...
article-image
पंजाब

चर्चित बर्खास्त कॉन्स्टेबल की जमानत याचिका खारिज : नशा तस्करी और आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल

बठिंडा  :  बठिंडा में नशा तस्करी मामले में चर्चित पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। अमनदीप...
Translate »
error: Content is protected !!