बाढ़ से प्रभावित 20 सरकारी स्कूलों को छोड़कर सभी सरकारी स्कूल खुलेंगे : DC आशिका जैन

by

 4 अपर प्राइमरी और 16 प्राइमरी सरकारी स्कूल अस्थायी तौर पर रहेंगे बंद

होशियारपुर, 9 सितंबरः डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ के चलते जिले के 20 सरकारी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इनमें 4 अपर प्राइमरी और 16 प्राइमरी स्कूल शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाकी सभी सरकारी स्कूल 10 सितंबर से खुलेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है और प्रभावित स्कूलों को तभी खोला जाएगा जब इमारतें, सड़क संपर्क और अन्य बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह सुरक्षित पाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और शिक्षा विभाग के साथ मिलकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने जिला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा से प्राप्त जानकारी साझा करते हुए बताया कि बंद रहने वाले अपर प्राइमरी स्कूलों में सरकारी हाई स्कूल फुगलाना, सरकारी मिडिल स्कूल हकूमतपुर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोंदपुर व सरकारी मिडिल स्कूल हलेड़ जर्नादन शामिल है।

इसी तरह बंद रहने वाले प्राइमरी स्कूलों में हलेड़ जर्नादन, जाहिदपुर जट्टां, साहिब दा पिंड, लुधियाणी, रूपोवाल, बैंस अवाण, मोना खुर्द, देनोवाल कलां, जांगलीयाणा, सुतैहरी रोड, कालूवाल, बीरमपुर, जेजो दोआबा, हरजीयाणा बस्ती, हरजीयाणा व घुमियाल शामिल हैं।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को प्रभावित स्कूलों में न भेजें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी प्रभावित स्कूलों की सफाई और मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई पर कम से कम प्रभाव पड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव ड्यूटी दौरान शिक्षक हिंसा के हुए शिकार – गैर शैक्षणिक कर्तव्यों से छूट तो दूर, चुनाव के दौरान शिक्षकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित नहीं: डीटीएफ

गढ़शंकर, 18 अक्तूबर: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने 15 अक्तूबर को राज्य भर में हुए पंचायत चुनावों में कई जगहों पर हुई गुंडागर्दी का नोटिस लिया है और इसका आरोप पंजाब सरकार पर लगाते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूरे शरीर पर लगवाता था नींबू : झांसा देकर युवती की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले तांत्रिक गिरफ्तार

मुरादाबाद :   मानसिक, घरेलू एवं औलाद न होने जैसी परेशानियां दूर करने का झांसा देकर युवती की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले तांत्रिक को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का...
article-image
पंजाब

पंजाब कैबिनेट में बदलाव के बाद प्रशासनिक फेरबदल, बदले गए मुख्य सचिव

चंडीगढ़।  पंजाब की भगवंत मान सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। पंजाब सरकार ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी केएपी सिन्हा को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। उन्होंने अनुराग...
article-image
पंजाब

ADCP से भिड़ी महिला दुकानदार, बोली- ‘तू कुर्सी के कारण बोलती है’; ADCP ने कहा- ‘तुझे बोलने की तमीज सिखाऊंगी’, VIDEO वायरल

अमृतसर: शहर में सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान हटाने पहुंची नगर निगम और पुलिस की टीम के सामने दुकानदार और महिला वर्कर की अधिकारियों से तीखी बहस हो गई। इस दौरान महिला की...
Translate »
error: Content is protected !!