बाबा औगढ़ गल्र्स कॉलेज जैजों में दीपावली के उपलक्ष में किया सहभोज :दीपावली का त्योंहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक : अविनाश राय खन्ना

by

होशियारपुर 29 अक्टूबर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने बाबा औगढ़ कॉलेज जैजों में दीपावली के उपलक्ष में सहभोज किया। इस मौके खन्ना ने कहा कि कॉलेज द्वारा भारतीय संस्कृति व परंपरा से जुड़े हर पर्व को कॉलेज में मनाया जाता है ताकि छात्राओं को इन पर्वों के महत्व तथा इनके इतिहास के बारे में ज्ञान मिले। खन्ना ने कहा कि हर त्योंहार हमें कोई न कोई शिक्षा देता है। दीपावली का त्योंहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस मौके सभी छात्राओं द्वारा अपने अपने घरों से लाये गए भोजन से खन्ना सहित ट्रस्ट के सदस्यों, कालेज स्टाफ और छात्राओं ने मिलकर सहभोज किया । अवतार सिंह कंग पूर्व उप एक्सिस एंड टैक्सेशन कमिश्नर, ऐस.पी. दीवान, पियूष खन्ना, अश्वनी खन्ना, भारत भुसन सूद, प्रवीण लसाड़ा, इंदरपाल, पर्ल कपूर सहित कालेज स्टाफ व समूह छात्राएं भी उपस्थित थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होमगार्ड के बेटे को लील गया ‘सफेद जहर…सिस्टम पर उठे सवाल

अमृतसर :  कोट खालसा थाने के तहत आने वाले इलाके गुरु नानकपुरा में एक पुलिसवाले के बेटे को ड्रग्स के शैतान ने निगल लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, युवक पहले ड्रग्स लेता था...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री का सीधा संवाद : करियर से पेपर लीक तक उठे सवाल, रैल स्कूल के विद्यार्थियों ने बेबाकी से रखीं समस्याएं

एएम नाथ। हमीरपुर, 17 सितंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल में विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने करियर, शिक्षा, स्वच्छता,...
article-image
पंजाब

कस्बा कोट फतूही में खुल्ले शो रूम का उद्घाटन जागरण कमेटी के सदस्यों की ओर से संयुक्त रूप में किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : कस्बा कोट फतूही में खुल्ले शो रूम का उद्घाटन मां भगवती जागरण कमेटी अड्डा कोट फतूही समूह सदस्यों की ओर से अध्यक्ष प्रेम नाथ वदवा के नेतृत्व में संयुक्त रूप में...
article-image
पंजाब

तीसरा अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कप (प्रोफेसर डॉ. अमरीक सिंह) ने पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) में छोड़ी मीठी और सुंदर यादें

आस्ट्रेलिया,कपूरथला/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  26 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में आयोजित तीसरा अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कप मीठी और सुंदर यादें छोड़ गया। माता सुरिंदर कौर को समर्पित इस टूर्नामेंट में अब तक की सबसे...
Translate »
error: Content is protected !!