बाबा साहेब की प्रतिमा के अपमान के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हंगामा : भाजपा-बसपा कार्यकर्ता भिड़े, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के नाक के पास लगी चोट

by

होशियारपुर, 16 सितंबर। गांव बाड़ियां कलां में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन के दौरान भाजपा और बसपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। इसी दौरान मौके पर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला पर कथित तौर पर माइक से हमला किया गया। उनके नाक के पास चोट लगी और गर्दन पर खरोंचें आईं।

मंगलवार तड़के प्रतिमा को पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त किए जाने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस के अनुसार प्रतिमा के चेहरे और हाथ की एक उंगली को नुकसान पहुंचा है। मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

बुधवार को धरने के दौरान सांपला के माइक लेने को लेकर एक युवक से बहस हुई। आरोप है कि युवक ने माइक से सांपला पर वार कर दिया और बाद में मौके से निकल गया। घटना के दौरान भाजपा नेताओं शीतल अंगुराल और नीतिन गुप्ता नन्नू के साथ भी झड़प की जानकारी सामने आई।

बसपा पंजाब अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने दावा किया कि कार्यकर्ता शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और गांव में सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने तथा झड़प के मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व ED अधिकारी निरंजन सिंह के ‘वारिस पंजाब दे’ में शामिल होने की चर्चा

आधिकारिक पुष्टि नहीं; कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की अटकलें चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पूर्व अधिकारी निरंजन सिंह के पंथक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ में शामिल होने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार,...
article-image
पंजाब

बोड़ा में कोविड-19 के रोकथाम के लिए वैकसीन कैंप लगाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

गढ़शंकर: बोड़ा वैल्फेयर सुसायिटी के शिष्ट मंडल ने गांव बोड़ा में कोविड-19 वैकसीन कैंप लगाने की मांग को लेकर एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह को ज्ञापन सौंपां। उकत शिष्ट मंडल में शामिल प्रतिनिधियों ने एसडीएम...
article-image
पंजाब

काउंटर इंटेलिजेंस टीम की बड़ी कार्रवाई : हैंड ग्रेनेड सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

बठिंडा : काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि विशेष ऑपरेशन के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो हैंड...
Translate »
error: Content is protected !!